Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   6.94 lakh patients treated at IGMC in one year

Shimla News: आईजीएमसी में एक साल में 6.94 लाख मरीजों का उपचार

Tue, 10 Nov 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
6.94 lakh patients treated at IGMC in one year
हिमकेयर की 77 करोड़ और आयुष्मान की 33 करोड़ रुपये की देनदारियां हैं लंबित : डॉ. राहुल
विज्ञापन

अस्पताल के एमएस ने गिनाईं एक साल की उपलब्धियां
181 रोबोटिक सर्जरी और 750 मरीजों के हुए पेट स्कैन
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) में एक साल के दौरान 6.94 लाख मरीजों की 17 ओपीडी में जांच और उपचार किया गया। इनमें से करीब 37 हजार मरीजों को अस्पताल में भर्ती कर उपचार की सुविधा दी गई। हिमकेयर योजना के तहत आईजीएमसी की 77 करोड़ रुपये की देनदारियां हैं, जबकि आयुष्मान योजना के तहत करीब 33 करोड़ रुपये की देनदारियां लंबित हैं।
अस्पताल में मार्च 2025 में रोबोटिक सर्जरी की सुविधा शुरू होने के बाद अब तक 181 मरीजों की सर्जरी की जा चुकी है। इनमें 87 सामान्य सर्जरी, 75 गायनी और 19 पीडियाट्रिक सर्जरी शामिल हैं। वहीं अप्रैल में पेट स्कैन की सुविधा शुरू होने के बाद से अब तक 750 मरीजों के टेस्ट किए जा चुके हैं। इसके लिए मरीजों से निर्धारित 10 हजार रुपये शुल्क लिया गया। आईजीएमसी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राहुल राव, डिप्टी एमएस डॉ. प्रवीण भाटिया और उनकी टीम ने एक साल की उपलब्धियों को लेकर पत्रकारवार्ता में जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने बताया कि हिमकेयर योजना के तहत एक साल में 1.46 लाख मरीजों को करीब 312 करोड़ रुपये खर्च कर निशुल्क उपचार और दवाओं की सुविधा दी गई। वहीं आयुष्मान भारत योजना के तहत 66,330 से अधिक मरीजों के उपचार पर करीब 125 करोड़ रुपये खर्च किए।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कार्डियोलॉजी सहित अधिक खर्च वाले उपचार से जुड़े कुछ विभागों के एआईएमएसएस चमियाना शिफ्ट होने के बाद अब आईजीएमसी में कैंसर मरीजों को महंगी दवाएं भी इन योजनाओं के तहत निशुल्क उपलब्ध करवाने के प्रयास किए जा रहे हैं। एआईएमएसएस चमियाना शुरू होने के बाद आईजीएमसी से आठ सुपर स्पेशलिटी विभाग वहां शिफ्ट किए हैं। इन विभागों की ओपीडी अब चमियाना में संचालित हो रही हैं, जबकि आईजीएमसी में 17 विभागों की ओपीडी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों अस्पताल एक-दूसरे के पूरक के रूप में मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं दे रहे हैं। रेडियोलॉजी, पैथोलॉजी और एनेस्थीसिया जैसे विभागों के चिकित्सकों के साथ ही ब्लड बैंक की सेवाएं दोनों अस्पतालों में उपलब्ध करवाई जा रही हैं। आईजीएमसी में सुपर स्पेशलिटी विभागों के चिकित्सक भर्ती मरीजों को अपनी सेवाएं दे रहे हैं।



रिक्त पदों को जल्द भरा जाएगा : डॉ. राहुल

डॉ. राहुल राव ने बताया कि आईजीएमसी के इमरजेंसी और ट्रॉमा वार्ड के लिए स्वीकृत 30 मेडिकल ऑफिसर के पदों में से रिक्त चार पदों को जल्द भरने का मामला प्रदेश सरकार के समक्ष उठाया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इन पदों को जल्द भरा जाएगा। उन्होंने दावा किया कि आईजीएमसी की इमरजेंसी में आने वाले मरीजों को कम से कम 24 घंटे तक सरकार की आवश्यक दवा सूची (ईडीएल) के अनुसार निशुल्क दवाएं और अन्य जरूरी सामान उपलब्ध करवाया जा रहा है। यदि किसी मरीज को इसमें कमी आती है तो इसकी जानकारी अस्पताल प्रबंधन को दी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article