{"_id":"6a5f80c08754e2916b068063","slug":"69-roads-and-54-transformers-closed-in-upper-shimla-due-to-rain-shimla-news-c-19-sml1002-757155-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: बारिश से ऊपरी शिमला में 69 \nसड़कें और 54 ट्रांसफार्मर बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: बारिश से ऊपरी शिमला में 69 सड़कें और 54 ट्रांसफार्मर बंद
विज्ञापन
दस पेयजल योजनाओं को भी हुआ नुकसान
लोगों को आवाजाही करने में झेलनी पड़ रही है परेशानी
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। जिला शिमला के ऊपरी इलाकों में मंगलवार को हुई भारी बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो रहा। बारिश के चलते एक जिला स्तरीय मार्ग सहित 69 संपर्क सड़कें बंद हो गईं।
जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से शाम 5 बजे जारी रिपोर्ट के अनुसार, कई जगह सड़कें खोलने के बाद भी वर्तमान में एक मुख्य जिला मार्ग और 11 संपर्क सड़कें अवरुद्ध हैं। इसके अतिरिक्त, 54 ट्रांसफॉर्मर खराब होने से विद्युत आपूर्ति ठप हो गई है, जबकि 10 पेयजल योजनाएं प्रभावित होने से जलापूर्ति बाधित हुई है। बंद हुई सड़कों में सुन्नी-लूहरी सड़क के अलावा ठियोग उपमंडल की दो, चौपाल की पांच और रामपुर की चार संपर्क सड़कें अभी भी बंद हैं। चौपाल उपमंडल में 17 और रामपुर में 37 ट्रांसफॉर्मरों से बिजली आपूर्ति बंद है। डोडरा क्वार के कुछ क्षेत्रों में भी विद्युत आपूर्ति बाधित हुई है।
जिला के ठियोग की छह और चौपाल की चार पेयजल योजनाओं को बारिश से नुकसान पहुंचा है, जिससे आपूर्ति प्रभावित हुई है। लोक निर्माण विभाग की ओर से जारी अवरुद्ध सड़कों और बारिश से हुए नुकसान के आंकड़ों के अनुसार, शिमला सर्किल में 20 और रामपुर सर्किल में 48 छोटी-बड़ी संपर्क और गांवों को जोड़ने वाली सड़कें प्रभावित हुई हैं। विभाग ने सड़कों को बहाल करने के लिए जेसीबी, मशीनें और मजदूर तैनात कर दिए हैं। बहाली का कार्य युद्धस्तर पर जारी है।