फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   66230 families in the district will get cheap ration.

Shimla News: जिले में 66230 परिवारों को मिलेगा सस्ता राशन

Mon, 16 Mar 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
66230 families in the district will get cheap ration.
शिमला। डीसी अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में सोमवार को बचत भवन में जिला स्तरीय सतर्कता समिति की समीक्षा बैठक हुई। इसमें राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के क्रियान्वयन पर चर्चा की गई। जिले में अधिनियम के तहत 84,636 परिवारों को कवर करने का लक्ष्य है। इसमें 72147 ग्रामीण क्षेत्रों और 12849 शहरी क्षेत्रों के परिवार शामिल हैं। जिला शिमला में अब तक 66230 परिवारों का चयन किया जा चुका है। 18406 परिवारों का चयन किया जाना बाकी है। बैठक में बताया कि अंत्योदय अन्न योजना के तहत चयनित राशन कार्ड धारकों को निशुल्क 15 किलोग्राम चावल और 18.800 किलोग्राम गेहूं का आटा प्रति कार्ड मुहैया करवाया जाता है। प्राथमिक गृहस्थितियों को निशुल्क चावल 2 किलोग्राम प्रति व्यक्ति और निशुल्क 2.800 किलोग्राम गेहूं का आटा प्रति व्यक्ति मुहैया करवाया जाता है। बैठक में जिला नियंत्रक, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले नरेंद्र धीमान, अतिरिक्त उपायुक्त सचिन शर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी आईसीडीएस ममता पॉल सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article