फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   64 girls shine at the district level; now they will showcase their sporting talent at the state level.

Shimla News: जिला स्तर पर चमकीं 64 बेटियां, अब राज्य में दिखाएंगी खेल हुनर

Wed, 07 Oct 2026 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
64 girls shine at the district level; now they will showcase their sporting talent at the state level.
11 से 14 अक्तूबर तक पांवटा साहिब के मानपुरदेवड़ा में होगी अंडर-19 राज्य स्तरीय प्रतियोगिता
विज्ञापन

8 अक्तूबर को जुन्गा स्कूल में शुरू होगा खिलाड़ियों का प्रशिक्षण शिविर
हैंडबॉल में 16, बास्केटबॉल में 12 और हॉकी-फुटबॉल में 18-18 छात्राओं का चयन
अनिल पंवार
शिमला। जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करने वाली 64 छात्राएं अब राज्य स्तर पर दम दिखाएंगी। स्कूल स्पोर्ट्स एसोसिएशन ने हॉकी, फुटबॉल, हैंडबॉल और बास्केटबॉल की जिला टीमों के लिए इन खिलाड़ियों का चयन किया है। राज्य स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता 11 से 14 अक्तूबर तक जिला सिरमौर के पांवटा साहिब के मानपुरदेवड़ा में प्रस्तावित है।
जिला टीम में जुन्गा की 14, सुन्नी की 12, पोर्टमोर की नौ और चियोग स्कूल की नौ छात्राओं का चयन हुआ है। इसके अलावा दाड़गी की चार, ओगली की तीन और विरगर्ग की एक छात्रा टीम में शामिल है। चारों खेलों में हैंडबॉल की 16, बास्केटबॉल की 12 तथा हॉकी और फुटबॉल की 18-18 छात्राओं का चयन किया गया है।
विज्ञापन

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता से पहले चयनित खिलाड़ियों का प्रशिक्षण शिविर 8 अक्तूबर को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जुन्गा में लगाया जाएगा। खिलाड़ियों को सुबह शिविर में रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्हें अपने साथ बिस्तर, खेल किट, पहचान पत्र और दैनिक उपयोग का सामान लाने को कहा गया है। शिविर स्थल तक आने-जाने का बस किराया और दैनिक भत्ता संबंधित स्कूलों की ओर से वहन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

खिलाड़ियों की सुरक्षा और देखरेख के लिए खेलवार अधिकारियों और कोचों की ड्यूटी लगाई गई है। जिला स्कूल स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं उपनिदेशक लेखराज भारद्वाज ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए टीम अधिकारियों की नियुक्ति भी कर दी है। उनके निर्देश पर वीरवार से जुन्गा में खिलाड़ियों का प्रशिक्षण शुरू होगा।
हैंडबॉल टीम में ये खिलाड़ी
अनन्या नेगी, सिमरन, दिया नेगी, अंशिका बोध, सारिका तामंग, रोशनी नेगी, समीक्षा, अक्षरा, चंदेल, सृजल, नव्या, प्राची, रिदिमि, आकांक्षा, ओजस्वी डोगरा, मन्नत और आरुषि।
बास्केटबॉल में इनका चयन
प्रियंशी चंदेल, तनिशा, शबनम, मन्नत, प्राची, वामिका कंवर, मीनाक्षी, आराध्या नेगी, आरती, अनामिका, प्रगता नेगी और सुहाना निराला।
हॉकी में 18 खिलाड़ी
राधिका, माही, सुनिधि, खुशबू भाटिया, अनुष्का शर्मा, अंकिता, हर्षिता, मनत शर्मा, मानसी, कनिका, भव्या, सिमरन, गुंगुन, हिमांशु, नितिका, साक्षी, चंद्रेश और श्वेता।

फुटबॉल में 18 का चयन
नेहा ठाकुर, साक्षी, किरण, दीक्षा ठाकुर, तानी धीमान, आरुषि, कृतिका, अंतरा, दिव्या वर्मा, दियाक्षी, राखी, हिमानी शर्मा, ज्योति, साक्षी, वृष्टि, हिमांशी रावत, कृतिका ठाकुर और निशा कुमारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed