{"_id":"5c2903cfbdec2256bc4298d3","slug":"61546191823-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफसरों की टूटी नींद, रैन बसेरे के लिए भेजे हीटर और कंबल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफसरों की टूटी नींद, रैन बसेरे के लिए भेजे हीटर और कंबल
Mon, 31 Dec 2018 10:36 AM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 31 Dec 2018 10:36 AM IST
विज्ञापन
शहर में खुले में सोने को मजबूर लोगों को रैन बसेरे तक पहुंचाने के लिए नगर निगम के अधिकारी रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे खुद फील्ड में उतरे। संयुक्त आयुक्त की अगुवाई वाली टीम ने बस स्टैंड, विंटर फील्ड और रेलवे फुटपाथ पर जाकर खुले में सो रहे लोगों को जगाया और रैन बसेरे में जाने के लिए कहा। इस दौरान पुलिस के जवान भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
नगर निगम की टीम गाड़ियां लेकर भी गई थी ताकि लोगों को रैन बसेरे तक पहुंचाया जा सके। इस दौरान करीब एक दर्जन लोगों को राजी कर रैन बसेरा ले जाया गया। हालांकि, इससे पहले अचानक पहुंची टीम को देख कई लोगों ने इसका विरोध किया।
विज्ञापन
जब टीम ने उन्हें समझाया कि उनका कोई पैसा नहीं लगेगा, तब एक-एक कर कई लोग टीम के साथ चलने को तैयार हो गए। यह कार्यवाही 11 बजे तक जारी रही। नगर निगम की टीम ने इन्हें रैन बसेरे के बारे में बताया और कहा कि वहां निशुल्क ठहरने की सुविधा दी जा रही है।
विज्ञापन