{"_id":"5c265c89bdec2256cb724548","slug":"61546017929-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश की सबसे बड़ी पेयजल परियोजना के लिए टेंडर जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश की सबसे बड़ी पेयजल परियोजना के लिए टेंडर जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शिमला। राजधानी के लोगों को 24 घंटे पानी मुहैया करवाने के लिए प्रस्तावित सतलुज पेयजल परियोजना का काम शुरू हो गया है। शिमला जल प्रबंधन निगम लिमिटेड कंपनी ने इसके लिए 330 करोड़ रुपये का टेंडर जारी कर दिया है। यह प्रदेश की सबसे बड़ी परियोजना होगी जिसका टेंडर तीन सौ करोड़ से अधिक का होगा। इसके अलावा 66 एमएलडी की सप्लाई वाली यह परियोजना पेयजल क्षमता के हिसाब से भी सबसे बड़ी होगी।
परियोजना के लिए विश्व बैंक फंडिंग कर रहा है। कंपनी के अनुसार 11 मार्च तक इसके लिए कंपनियां आवेदन कर सकेंगी। परियोजना के तहत सतलुज पर शकरोड़ी गांव के नजदीक से शिमला के लिए करीब 21 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बिछाई जाएगी। यह पाइपलाइन 750 एमएम यानि करीब ढाई फीट मोटी होगी। अगले तीन साल में इसका काम पूरा करने की योजना है। अधिशासी अभियंता राजेश कश्यप ने बताया कि टेंडर आमंत्रित किए हैं। जल्द ही प्रक्रिया पूरी कर काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
शिमला को 24 घंटे मिलेगा पानी
इस परियोजना से शिमला शहर के लोगों को 24 घंटे पानी मुहैया करवाया जाएगा। सतलुज से रोजाना 66 एमएलडी पानी शिमला पहुंचेगा। अब तक गिरि, गुम्मा समेत पांच परियोजनाओं से शिमला को 45 से 48 एमएलडी पानी मिल रहा है। पानी ज्यादा होने पर आसपास के नगरों में इसकी सप्लाई दी जाएगी। शहर में पेयजल की पाइपलाइनें भी दोबारा से बिछाई जाएंगी। लोगों को घरों में अब टंकिया रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी। कंपनी पांच वार्डों सांगटी, इंजनघर, संजौली, टुटू और मंज्याठ में सबसे पहले लाइनों को बिछाने का काम शुरू करने जा रही है।
विज्ञापन