{"_id":"5be9bcf3bdec2269af649bf3","slug":"61542044915-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीजी-किराएदार रखने वालों को चुकाना होगा अब अधिक बिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीजी-किराएदार रखने वालों को चुकाना होगा अब अधिक बिल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 13 Nov 2018 10:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहरवासियों को पहली बार नई दरों पर पानी के बिल जारी होंगे। ऐसे में इस बार पानी के बिल पहले से ज्यादा आएंगे। एक ही मीटर पर कई किराएदार रखने और पीजी चलाने वालों का बिल सबसे ज्यादा आएगा। सोमवार को प्रेसवार्ता के दौरान शिमला जल प्रबंधन निगम लिमिटेड के एमडी धर्मेंद्र गिल ने कहा कि उपभोक्ताओं को इस बार नई दरों के हिसाब से पानी बिल जारी होंगे।
विज्ञापन
ऐसे में ज्यादा पानी का इस्तेमाल करने वाले कई उपभोक्ताओं को पहले से काफी ज्यादा बिल चुकाना पड़ सकता है। बताया कि जो लोग 20 हजार लीटर तक पानी इस्तेमाल करेंगे, उन्हें 14.50 रुपये किलोलीटर की दर से बिल जारी होगा। इन्हें सीवरेज सैस भी सौ रुपये ही चुकाना होगा। लेकिन जो 20 हजार लीटर से अधिक मात्रा में पानी इस्तेमाल करेंगे, उन्हें ज्यादा दर से पानी का बिल जारी होगा।
विज्ञापन
यहां 25 रुपये प्रति किलोलीटर की दर से बिल आएगा। इन्हें सीवरेज सैस भी 30 फीसदी चुकाना होगा। मतलब जितना ज्यादा पानी इस्तेमाल करेंगे उसके बिल की दर भी उतनी ही ज्यादा होती जाएगी। ऐसे में कई उपभोक्ताओं का बिल कई गुना तक बढ़ जाएगा। सात हजार लीटर मासिक पानी का इस्तेमाल करने वालों को सब शुल्क मिलाकर सौ रुपये बिल जारी होगा।
विज्ञापन
लोगों को मिलेगी नए कनेक्शन की सुविधा
पानी की बचत और कम खपत करने वाले परिवारों को तो नई दरों का फायदा होगा। लेकिन वे भवन मालिक जो एक ही मीटर से कई किराएदारों और पीजी में पानी का इस्तेमाल कर रहे हैं उन्हें ज्यादा बिल जारी हो सकता है। ऐसे में यह लोग नए मीटर लगाकर बिल कम कर सकते हैं। कंपनी एक माह में कनेक्शन दे देगी।
एमडी धर्मेंद्र गिल ने कहा कि भवन मालिक से एनओसी संबंधी औपचारिकताएं पूरी कर लोग नए कनेक्शन के लिए आवेदन कर सकते हैं। कंपनी कनेक्शन प्रक्रिया को भी सरल बनाने जा रही है। कहा कि कंपनी ने अल्ट्रासोनिक पोर्टेबल मीटर खरीदे हैं जिनसे अगले दो माह में लीकेज दूर की जाएगी। इसके अलावा सभी टैंकों पर सेंसर लगाए जाएंगे जो टैंक में पानी और क्लोरीन का लेवल चेक करेंगे।
एक कनेक्शन से पानी पी रहे दस परिवार
शहर में सैकड़ों भवन मालिक ऐसे हैं जिनमें पानी का कनेक्शन तो एक है लेकिन इससे दस से 12 परिवार पानी इस्तेमाल कर रहे हैं। कइयों ने किराएदार रखे हैं तो कई पीजी चला रहे हैं। कंपनी इसका सर्वे भी कर रही है। अब तक औसतन 2.34 परिवार प्रति कनेक्शन पानी ले रहे हैं। सर्वे पूरा होने के बाद किराएदारों को घरेलू कनेक्शन से पानी देने वाले भवन मालिकों पर कार्रवाई होगी।