फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   हॉप अप रेल पैकेज शुरू

शिमला-कालका ट्रैक पर एक टिकट से करें कई ट्रेनों में सफर

Sat, 27 Oct 2018 11:37 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 27 Oct 2018 11:37 AM IST
विज्ञापन
हॉप अप रेल पैकेज शुरू

शिमला-कालका हेरिटेज ट्रैक पर वीरवार से रेलवे का ‘हॉप-ऑन, हॉप-ऑफ ’ पैकेज शुरू हो गया। इस पैकेज के तहत पर्यटक कालका और शिमला के बीच आवाजाही करने वाली किसी भी ट्रेन में सीट उपलब्ध होने पर किसी भी स्टेशन से किसी भी स्टेशन तक सफर कर सकते हैं। वीरवार को पहले ही दिन से शिमला रेलवे स्टेशन पर स्पेशल पैकेज के लिए बुकिंग शुरू हो गई।

विज्ञापन


पैकेज के लिए किराये के तीन स्लैब बनाए हैं। सीनियर डीसीएम प्रवीण गौड़ द्विवेदी ने बताया कि यह पैकेज ट्रायल बेस पर 6 महीने के लिए शुरू किया जा रहा है। यदि पर्यटकों का अच्छा रिस्पांस मिला तो इसे स्थायी तौर पर भी लागू किया जा सकता है।
विज्ञापन


इस पैकेज के शुरू होने से पर्यटकों को ट्रेन का इंतजार नहीं करना होगा। पैकेज के तहत टिकट बुकिंग पर किसी भी ट्रेन में सफर करने की अनुमति होगी। इसके साथ ही पर्यटक कालका व शिमला के बीच किसी भी स्टेशन पर उतर सकते हैं और दोबारा पैकेज के हिसाब से सफर शुरू कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोच में सीट खाली होने पर ही बैठ सकेंगे सैलानी
स्पेशल पैकेज के तहत सैलानी सीट खाली होने पर ही कोच में बैठ सकेंगे। टूरिस्ट सीजन के दौरान कालका-शिमला सेक्शन पर चलने वाली अधिकतर गाड़ियां पैक होती हैं। सैलानियों की सुविधा के लिए रेलवे हॉली डे स्पेशल ट्रेनें भी चलाता है। पीक सीजन के दौरान स्पेशल ट्रेनें भी पैक चलती हैं।

टिकट बुक करवाने के लिए पहचान पत्र अनिवार्य
‘हॉप-ऑन हॉप-ऑफ ’ पैकेज के लिए पर्यटकों के पास पहचान पत्र होना जरूरी है। रेलवे की ओर से पहचान पत्रों की सूची भी जारी की गई है। वोटर कार्ड, पासपोर्ट, पेन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, सरकारी विभाग के पहचान पत्र, छात्रों के स्कूल आई कार्ड, नेशनल बैंक की पासबुक, आधार कार्ड, पंचायत व नगर निगम की ओर से जारी आई कार्ड दिखाने पर ही पैकेज के लिए बुकिंग होगी।

ये हैं पैकेज की दरें
एक दिन के पैकेज के लिए वयस्कों को 500 रुपये और बच्चों को 250 रुपये चुकाने होंगे। दो दिन के पैकेज के लिए वयस्कों को 800 रुपये और बच्चों को 400 रुपये और तीन दिन के पैकेज के लिए वयस्कों को 1000 रुपये और बच्चों का 500 रुपये की टिकट लेनी होगी।

रेल मोटर कार कोच में लागू नहीं होगा पैकेज
‘हॉप-ऑन हॉप-ऑफ ’ पैकेज लेने वाले पर्यटक सिर्फ रेल मोटर कार में सफर नहीं कर सकेंगे। क्योंकि रेल मोटर कार में 18 सीटें ही होती हैं और इसकी अधिकतर बुकिंग फैमिली पैकेज की जाती हैं। इस ट्रेन को छोड़ बाकी आने व जाने वाली सभी 8 ट्रेनों में पैकेज के तहत पयर्टक सफर कर सकते हैं।


इन स्टेशनों पर रुक सकेंगे सैलानी, बुकिंग भी होगी
शिमला-कालका सेक्शन पर शिमला, समरहिल, जतोग, तारादेवी, शोघी, कैथलीघाट, शोघी, कनोह, कंडाघाट, सलोगड़ा, सोलन, कुमारहट्टी, बड़ोग, धर्मपुर, सनवारा, कोटी, टकसाल, कालका। स्टेशन अधीक्षक शिमला प्रिंस सेठी और मुख्य वाणिज्य निरीक्षक अमर सिंह ठाकुर ने बताया कि वीरवार से स्पेशल पैकेज लागू कर बुकिंग शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed