{"_id":"5ba7d0a7867a557f365c2d32","slug":"61537724583-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘अम्मा पुछदी सुण धीए मेरिए’ गीत पर झूमे दर्शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘अम्मा पुछदी सुण धीए मेरिए’ गीत पर झूमे दर्शक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 24 Sep 2018 11:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला फेस्ट की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में जाने माने गायक मोहित चौहान ने जमकर रंग जमाया। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए। इसके अलावा मुख्यमंत्री की पत्नी डॉ. साधना ठाकुर, विधानसभा अध्यक्ष राजीव बिंदल सहित शिक्षामंत्री सुरेश भारद्वाज वशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
विज्ञापन
गायक मोहित चौहान ने ..जो भी में कहना चाहूं से समारोह की शुरुआत की। इसके बाद ये प्यार है शायद.. ये दूरियां इन राहों की दूरियां.. साडा हक.. मटर गश्ती.. नादान परिंदे जैसे गीतों से समां बांध दिया। करीब दस बजे मोहित चौहान दर्शकों के साथ मिल कर तुम से ही दिन होता है, सुरमई शाम आती है.. और नादान परिंदे जैसे गीतों पेश कर दर्शकों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। इसके बाद उन्होंने अम्मा पुछदी सुण धिए मेरिए, माए नी मेरिए, शिमले री राहें.. चंबा कितनी दूर.. पहाड़ी गानों पर एक के बाद एक बेहतरीन प्रस्तुति दी। उन्होंने फिल्म रॉक स्टार का ..जो भी मैं कहना चाहूं, ..तुम ही हो, तुम ही हो.. की प्रस्तुति पर दर्शक झूम उठे। मोहित अपने परिवार के साथ फेस्ट में पहुंचे। मोहित चौहान की प्रस्तुति से पहले गीता भारद्वाज ने दर्शकों का जमकर मनोरंजन किया ।
विज्ञापन
हिमाचली लोक गायक हेमंत शर्मा ने भी आखिरी संध्या में दमदार प्रस्तुति दी। हेमंत ने ..सूने रा तेरा झूमका इंद्रा डालिये, ..सच बोलू सुन बबली, रूप तेरा बड़ा लवली, ..होब्बे लालिये हो, ..मेरे प्यारूआ मेरे खांड़ी जलेबी, ..बोतला फूटी सहित अन्य नाटियां प्रस्तुत की। कार्यक्रम के दौरान मांडव्य कला मंच ने मंडी का प्रधान लोक नृत्य लुड्डी प्रस्तुत किया गया। मंच की वरिष्ठ उपाध्यक्ष ललिता कुमारी की अगुवाई में 18 सदस्यीय टीम ने प्रस्तुति दी। दुर्गा, कुलदीप और निशि ने लुड्डी गीत गाए। ढोल, नगाड़ा, बांसुरी और रणसिंघा की तान पर पूरा पांडाल झूम उठा। मंच का संचालन कुदलीप नाहर और सीमा अरजू ने किया । इस अवसर पर उपायुक्त अमित कश्यप, एसपी ओमापति जमवाल, एडीसी देव श्वेता बनिक, एडीएम प्रभा राजीव और एसडीएम नीरज चांदला सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन