फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   चुनाव में याद आया पानी का बिल, 20 ने ली एनओसी

चुनाव में याद आया पानी का बिल, 20 ने ली एनओसी

Mon, 16 Oct 2017 10:58 PM IST
Updated Mon, 16 Oct 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
चुनाव में याद आया पानी का बिल, 20 ने ली एनओसी
शिमला। सालों से पानी के बिल न भरने वाले भी चुनावी समर में अब निगम के चक्कर काट रहे हैं। दो दिन में ही 20 डिफॉल्टरों ने पानी के लाखों रुपये के बिल जमा कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि इनमें कुछेक बिल नेताओं के भी हैं जो चुनाव मैदान में कूदने जा रहे हैं। नामांकन भरने के लिए इन्हें एनओसी की जरूरत पड़ रही है। ऐसे में टैक्स के साथ साथ ये पानी के बिल चुकाने भी पहुंच रहे हैं। वहीं, निगम को अब विधायक बलवीर वर्मा का भी इंतजार है।
विज्ञापन

निगम प्रशासन के अनुसार विधायक को करीब 20 लाख रुपये का बिल जमा करना है। यह कई सालों से लंबित पड़ा है। यदि उन्हें चुनाव लड़ना है तो 42 लाख रुपये प्रापर्टी टैक्स के अलावा करीब 20 लाख रुपये पानी बिल के भी चुकाने होंगे। इसके बाद ही उन्हें निगम से एनओसी मिल पाएगी। हालांकि विधायक दावा कर चुके हैं कि उनका बिल हजारों में हैं, न कि लाखों में। इसे वे जल्दी ही चुकता कर देंगे। उधर, नगर निगम महापौर कुसुम सदरेट का कहना है कि शनिवार और सोमवार को कुल 20 लोगों ने पानी के बिल जमा कर एनओसी ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed