{"_id":"59d520134f1c1bb0538b5ace","slug":"61507139603-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिल रोकने पर अधिकारी की तय हो जवाबदेही : संघ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिल रोकने पर अधिकारी की तय हो जवाबदेही : संघ
Updated Wed, 04 Oct 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला। ठेकेदारों के बिल रोकने पर अधिकारियों की जवाबदेही तय होनी चाहिए। यह मांग हिम आंचल कांट्रेक्टर एसोसिएशन ने लोक निर्माण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव से की। बुधवार को ठेकेदार संघ के सदस्यों ने अपनी मांगों को लेकर अध्यक्ष राजेश ठाकुर की अध्यक्षता में विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव से मुलाकात की। संघ ने मांग करते हुए कहा कि निर्माण कार्य पूरा होने पर ठेकेदारों की बिल अदायगी समय पर की जाए। उन्होंने कहा कि बेवजह अधिकारी ठेकेदारों के बिलों को रोकते हैं। उन्होेंने कहा कि जो भी अधिकारी निर्माण कार्य पूरा होने पर ठेकेदार के बिल रोकता है, उस अधिकारी की जवाबदेही तय होनी चाहिए। संघ ने मांग की कि जीएसटी और ईपीएफ का अतिरिक्त भार ठेकेदारों पर डाला गया है, वह जस्टीफिकेशन के समय ही उक्त कार्य में जमा किया जाए या फिर बिल अदायगी के समय ठेकेदारों को अतिरिक्त दिया जाए। कार्य में लगने वाली निर्माण सामग्री सीमेंट, सरिया की खरीदारी स्वयं ठेकेदार करें। इस दौरान संघ के महासचिव ललित मोहन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पवन शर्मा, उपाध्यक्ष पवन शर्मा, कोषाध्यक्ष मनोज शर्मा, सचिव सुरेश, ओपी मेहता, नरेश भंडारी, चंद स्वरूप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन