फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   6000 ITI students record missing from HP Technical board website.

बोर्ड वेबसाइट से ITI के 6 हजार छात्रों का रिकॉर्ड गायब, दोबारा मांगें आवेदन

Sat, 25 Jun 2016 09:34 AM IST
सुनील शर्मा/अमर उजाला, जाहू(हमीरपुर)
सुनील शर्मा/अमर उजाला, जाहू(हमीरपुर) Updated Sat, 25 Jun 2016 09:34 AM IST
विज्ञापन
6000 ITI students record missing from HP Technical board website.

हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट से आईटीआई में दाखिले के लिए अपलोड किया गया डाटा अचानक गायब हो गया है। आईटीआई में दाखिले के लिए विद्यार्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया था।

विज्ञापन


अब अचानक 6000 से अधिक अभ्यर्थियों का डाटा गायब होने से आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों में हड़कंप है। वहीं वेबसाइट से डाटा गायब होते ही तकनीकी शिक्षा बोर्ड में भी अफरातफरी का माहौल है।
विज्ञापन


तकनीकी शिक्षा बोर्ड अब मामले को सुलझाने के लिए आवेदन कर चुके अभ्यर्थियों के मोबाइल नंबर पर मैसेज भेजकर उन्हें दोबारा ऑनलाइन आवेदन करने के लिए कह रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले आवेदन कर चुके अभ्यर्थियों को अब दोबारा बोर्ड की वेबसाइट पर लॉगइन कर जरूरी जानकारी अपलोड करनी पड़ेगी। बार-बार आवेदन से विद्यार्थियों के जहां समय की बर्बादी हो रही है।

आवेदन करने की आखिरी तारीख है 26 जून

6000 ITI students record missing from HP Technical board website.

वहीं आईटीआई में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों को मानसिक परेशानी भी उठानी पड़ रही है। तकनीकी शिक्षा निदेशालय सुंदरनगर में आईटीआई के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख 26 जून निधार्रित की गई है।

बच्चों को जैस ही मोबाइल पर मैसेज मिलना शुरू हुए वे एकदम साइबर कैफे पहुंच गए। लेकिन जब अपना डाटा अपडेट करवाने करने लगे तो तकनीकी खराबी के कारण बोर्ड की वेबसाइट ने काम करना बंद कर दिया।

इधर, तकनीकी शिक्षा निदेशालय सुंदरनगर के सहायक निदेशक ललित कुमार शर्मा ने बताया कि अभी तक आईटीआई में आवेदन करने वाले 4 हजार से अधिक बच्चों का बोर्ड की वेबसाइट से शिक्षा संबंधित डाटा नहीं उठाया है।

कुछ विद्यार्थियों का डाटा बोर्ड की वेबसाइट ने कैप्चर नहीं किया है। इसके लिए उन्हें मोबाइल पर मैसेज करके सूचित किया जा रहा है, 26 जून तक अपना डाटा दोबारा डालना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed