फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   600 rupee dihadi to MNREGA majdoor by border road organisation

सीमा सड़क संगठन: सामरिक सड़कों की मरम्मत में मनरेगा कामगारों को मिलेगी 600 रुपये दिहाड़ी

Fri, 18 Feb 2022 10:46 AM IST
अरविन्द ठाकुर रोशन ठाकुर, संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
रोशन ठाकुर, संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 18 Feb 2022 10:46 AM IST
सार

बीडीओ केलां डॉ. विवेक गुलेरिया ने बताया कि अब बीआरओ में मनरेगा के अंतर्गत काम करने वाले लोगों को 600 रुपये दिहाड़ी दी जाएगी। इसमें 250 रुपये प्रशासन और बाकी राशि बीआरओ की तरफ से दी जाएगी। 

विज्ञापन
600 rupee dihadi to MNREGA majdoor by border road organisation
मनरेगा (सांकेतिक) - फोटो : संवाद

विस्तार

सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण सड़कों का निर्माण और देखरेख कर रहे सीमा सड़क संगठन में अब केंद्र सरकार ने मनरेगा योजना को लागू कर दिया है। इसके तहत कामगारों को अब 550 से 600 रुपये की दिहाड़ी मिलेगी। 250 रुपये बीडीओ कार्यालय और 350 रुपये सीमा सड़क संगठन की ओर से व्यय किए जाएंगे। मनरेगा को बीआरओ में शामिल करने का उद्देश्य स्थानीय लोगों को रोजगार देना है। इससे पहले बीआरओ में स्थानीय लोगों को काम नहीं दिया जाता था। अब केंद्र सरकार ने इसमें बदलाव किया है। 

विज्ञापन

 

हिमाचल प्रदेश सहित उत्तराखंड, जम्मू, लद्दाख व अरुणाचल प्रदेश के अलावा तमाम उत्तर तथा पूर्वोत्तर राज्यों के स्थानीय लोगों को बीआरओ को मनरेगा में रोजगार देना है। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में बीआरओ में मनरेगा के तहत पहली बार सड़कों का मरम्मत कार्य 25 फरवरी से शुरू होगा। इसके लिए पूरी प्रक्रिया तैयार कर दी है। पहले यह काम 16 फरवरी से आरंभ होना था, मगर मनरेगा कामगारों को दी जाने वाली दिहाड़ी की स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई थी।

विज्ञापन

 

ऐसे में लाहौल-स्पीति प्रशासन व बीआरओ ने इस मामले को सुलझा लिया है। उधर, मंत्री डॉ. राम लाल मारकंडा ने कहा कि मनरेगा को बीआरओ में शामिल करना केंद्र सरकार का अच्छा फैसला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

बीडीओ केलां डॉ. विवेक गुलेरिया ने बताया कि अब बीआरओ में मनरेगा के अंतर्गत काम करने वाले लोगों को 600 रुपये दिहाड़ी दी जाएगी। इसमें 250 रुपये प्रशासन और बाकी राशि बीआरओ की तरफ से दी जाएगी। 


 

वहीं, बीआरओ कमांडर कर्नल शबरीश वाचली ने बताया कि सीमा सड़क संगठन में मनरेगा के तहत शुरू हो रहे सड़कों के मरम्मत कार्य में मनरेगा कामगारों को दिहाड़ी प्रदान करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बीआरओ ने भी उसी दिहाड़ी के हिसाब से प्रपोजल बनाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed