फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   60 rout effected due to pece meal worker strik

जिले में 93 बसें खराब, 60 रूट प्रभावित, 16 रूट क्लब

Wed, 15 Dec 2021 10:48 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
60 rout effected due to pece meal worker strik
पीस मील वर्कर की हड़ताल से दिक्कत, बसें न चलने से यात्रियों को झेलनी पड़ी परेशानी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। पीस मील वर्करों की हड़ताल के कारण एचआरटीसी बसों का संचालन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। बुधवार को शिमला जिले में एचआरटीसी के करीब 60 से अधिक रूट प्रभावित हुए। 16 रूटों पर बसें क्लब कर संचालित की गईं।
शिमला की ढली और तारादेवी वर्कशॉप सहित जिले में निगम की 93 बसें बिना मरम्मत के खड़ी हो गई हैं। शहर में लोकल रूटों पर भी बस सेवा प्रभावित हो रही है। ग्रामीण डिपो की बसें क्लब करके चलाई जा रही हैं। ऐसे रूट जहां सिंगल सर्विस है वहां बसें भेजी जा रही हैं। शिमला-टनकपुर और शिमला दिल्ली सहित अच्छी कमाई वाले लंबे रूट प्राथमिकता से चलाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

शिमला लोकल के 15 रूट फेल हो रहे हैं जबकि 21 बसें खराब हैं। शिमला ग्रामीण की करीब 20 बसें खराब हैं। तारादेवी डिपो की 8 बसें, रामपुर डिपो की 30 बसें, रोहड़ू की 5 और रिकांगपिओ की 6 बसें खराब हैं। जिले में 60 से अधिक रूटों पर बस सेवा प्रभावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिमला ग्रामीण डिपो के यह रूट किए क्लब
शिमला डुमैहर 4 बजे, शिमला शालानाला 3:10 की बस नहीं जाएगी, इनकी जगह
4:00 बजे एक बस चलेगी जो यात्रियों को लेकर जाएगी। इसके शिमला सूआ के लिए 3:40 बजे और शिमला-नालागढ़ 3:10 बजे चलने वाली बस नहीं जाएगी, इसकी जगह
3:40 बजे नालागढ़ बस जाएगी जो सूआ जाने वाली यात्रियों को लेकर भी जाएगी।
शिमला सुन्नी चेवड़ी 5:40 बजे, शिमला करसोग 5:10 बजे चलने वाली बस नहीं जाएगी इसकी 5:40 बजे करसोग रूट पर जाने वाली बस ही इन जगहों से होकर चलेगी।
शिमला गागनघाटी 3:30 बजे, शिमला मोगड़ा 2:30 बजे चलने वाली बस भी नहीं चलेगी, इसकी जगह 2:30 बजे मोगड़ा वाया गागनघाटी चलने वाली बस इन जगहों से होकर निकलेगी।
यह रूट हुए हैं फेल
शिमला पनेश धामी 8:30 बजे, शिमला गुराश पपरोल 8:50 बजे, शिमला चंडीगढ़ 8 बजे, शिमला जुन्गा साधु पुल 11 बजे, शिमला पगोग चैड़ी 7 बजे, ढली रामनगरी, बस स्टैंड बरमू, बस स्टैंड डुम्मी, बस स्टैंड क्यारकोटी, शिमला-बाघी, शिमला-नेरवा और शिमला-चौपाल बस रूट फेल हुए हैं।
एचआरटीसी शिमला लोकल डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक जितेंद्र प्रकाश शर्मा ने बताया कि पीस मील वर्करों की हड़ताल के कारण बसों का संचालन प्रभावित हो रहा है। करीब 21 बसें खराब हैं, 15 रूट प्रभावित हुए हैं, कुछ रूट क्लब कर संचालित किए जा रहे हैं।

आठ बसें पड़ी हैं खराब : वर्मा
एचआरटीसी तारादेवी डिपो की कार्यकारी क्षेत्रीय प्रबंधक वनीता वर्मा ने बताया कि 8 बसें खराब हैं अधिकतर रूट संचालित किए जा रहे हैं। रोहड़ूू डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक अनिल शर्मा ने बताया कि 8 से 10 रूट प्रभावित हो रहे हैं करीब आठ बसें वर्कशॉप में खड़ी हैं। ग्रामीण क्षेत्रों के कुछ रूट क्लब भी हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed