फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   60 percent subsidy will be available on solar system: DC

सौर प्रणाली पर मिलेगी 60 फीसदी सब्सिडी : डीसी

Thu, 03 Jul 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jul 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
60 percent subsidy will be available on solar system: DC
शिमला। उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत जिला स्तरीय समिति की बैठक हुई। बैठक में योजना के प्रभावी क्रियान्वयन, लाभार्थियों की पहचान तथा विभागीय समन्वय पर चर्चा की गई। उपायुक्त ने कहा कि यह योजना आमजन को सौर ऊर्जा उपलब्ध करवाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे न केवल बिजली की बचत होगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी मदद मिलेगी। योजना के तहत 2 किलोवाट तक की सौर प्रणाली के लिए 60 प्रतिशत और 2 से 3 किलोवाट तक की प्रणाली के लिए 40 प्रतिशत तक की सब्सिडी दी जाएगी। सब्सिडी की सीमा 3 किलोवाट तक सीमित है। योजना में पंचायत के तहत लगने वाले हर सोलर रूप टॉप पर 1000 रुपये इंसेंटिव दिया जाता है। उपायुक्त ने कहा कि बिजली विभाग के काफी संख्या में मीटर पुराने नाम से चल रहे हैं जिसको ठीक कर सही नाम पर करने की आवश्यकता है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article