फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   6-year-old daughter lights her mother's pyre in mandi

6 साल की बेटी ने पूरी की मां की वो ख्वाहिश

Sun, 20 Jul 2014 11:11 AM IST
Updated Sun, 20 Jul 2014 11:11 AM IST
विज्ञापन
6-year-old daughter lights her mother's pyre in mandi

हिमाचल के जिला मंडी की बल्हघाटी के डडौर में कंचन देवी (32) की मौत के बाद उसकी छह साल की बेटी पल्लवी ने उसकी आखिरी इच्छा पूरी कर बेटे का फर्ज निभाया।

विज्ञापन


पल्लवी ने क्रिया कर्म करते हुए अपनी मां की अंतिम इच्छा पूरी की। पल्लवी अपने ननिहाल में ही रह रही है और उसने वहीं क्रिया कर्म की।

ससुराल वालों की प्रताड़ना से परेशान कंचन काफी समय से बीमार थी। इसके बाद उसकी बेटी को ननिहाल में ही रख दिया। इसी दौरान मां ने अपनी इच्छा बेटी को बताई जिसे परिवार के लोगों ने पूरा कर दिया।

विज्ञापन

ससुराल वालों पर लगाया प्रताड़ना का आरोप

6-year-old daughter lights her mother's pyre in mandi

उधर, कंचन देवी के भाई राजेंद्र सिंह ने उसके ससुरालियों पर दहेज के लिए प्रताडि़त करने के आरोप लगाते हुए उसके पति तथा अन्य ससुरालियों के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करवाया है। आरोप है कि ससुराली कंचन को शादी के बाद से ही लगातार दहेज के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताडि़त कर रहे थे।

कंचन की 9 जुलाई को मौत हो गई थी। उसका मायके में ही दाह संस्कार किया गया था। उधर, डडौर पंचायत प्रधान सुमन कुमारी ने बताया कि कंचन ने ससुराल वालों के दुर्व्यवहार के कारण उसकी छह साल की बेटी पल्लवी को उसके ननिहाल में ही रखने की बात कही है।

डीएसपी मंडी राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने मृतका के भाई की शिकायत के आधार पर भादंसं की धारा 498 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed