{"_id":"63bc20bd122edf49b253cd4d","slug":"6-women-arrested-for-assault-in-sdm-office-dharamshala","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: एसडीएम कार्यालय धर्मशाला में मारपीट करने पर 6 महिलाएं गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: एसडीएम कार्यालय धर्मशाला में मारपीट करने पर 6 महिलाएं गिरफ्तार
Mon, 09 Jan 2023 07:43 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 09 Jan 2023 07:43 PM IST
सार
एसडीएम कार्यालय धर्मशाला में सोमवार सुबह दो पक्षों में लड़ाई-झगड़ा हो गया। यह झगड़ा बाद में मारपीट में बदल गया, जिसे शांत करवाने के लिए पुलिस थाना धर्मशाला की टीम को बुलाना पड़ा। पुलिस ने लड़ाई झगड़ा करने पर छह महिलाओं को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
एफआईआर(सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के एसडीएम कार्यालय धर्मशाला में सोमवार सुबह दो पक्षों में लड़ाई-झगड़ा हो गया। यह झगड़ा बाद में मारपीट में बदल गया, जिसे शांत करवाने के लिए पुलिस थाना धर्मशाला की टीम को बुलाना पड़ा। पुलिस ने लड़ाई झगड़ा करने पर छह महिलाओं को गिरफ्तार किया है। वहीं एसडीएम कार्यालय परिसर में भीड़ बढ़ती देख क्यूआरटी को भी बुलाना पड़ा। जानकारी के अनुसार एसडीएम कार्यालय धर्मशाला के परिसर में पेशी के लिए युवक और युवती के परिजन आए हुए थे। इस दौरान दोनों ही पक्षों में बहस शुरू हो गई, जो बाद में लड़ाई झगड़े और मारपीट में बदल गई।
विज्ञापन
इस दौरान दोनों पक्षों ने काफी देर तक हंगामा भी किया। पुलिस दोनों पक्षों के लोगों को सदर थाना ले गए, जहां पर युवती की तरफ से आईं छह महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया। आरोपी महिलाएं चैतड़ू स्थित झुग्गी-झोपड़ियों में रहती हैं। उधर, एसडीएम धर्मशाला शिल्पी बेक्टा ने बताया कि सोमवार को एसडीएम कोर्ट में गुमशुदगी मामले को लेकर सुनवाई थी। इस दौरान युवक और युवती की तरफ से आए लोगों में लड़ाई झगड़ा हुआ। इसके बाद पुलिस की मदद से उन्हें वहां से थाना ले जाया गया।
विज्ञापन
एसडीएम कार्यालय परिसर धर्मशाला में लड़ाई झगड़ा करने पर छह प्रवासी महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। इन्हेें मंगलवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। - डॉ. खुुशहाल चंद शर्मा, एसपी कांगड़ा।
विज्ञापन