{"_id":"5eaff440730e5b222738fe79","slug":"6-35-lakh-women-start-getting-second-installment-of-rs-500","type":"story","status":"publish","title_hn":"6.35 लाख महिलाओं को 500 रुपये की दूसरी किस्त मिलना शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
6.35 लाख महिलाओं को 500 रुपये की दूसरी किस्त मिलना शुरू
Mon, 04 May 2020 04:24 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 04 May 2020 04:24 PM IST
विज्ञापन
500 रुपये
हिमाचल की जन धन खाता धारक 6.35 लाख महिलाओं को 500-500 रुपये की दूसरी किस्त का सोमवार से भुगतान शुरू हो गया है। केंद्र सरकार से प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत हिमाचल को जारी हुए बजट में बैंकों ने सोमवार से पात्र महिलाओं के खातों में पैसा डालने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बैंकों में भीड़ पर नियंत्रण करने को राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति ने अकाउंट नंबर के आखिरी अंक के आधार पर पैसा देने का शेड्यूल तैयार किया है। इन नंबरों के आधार पर महिलाएं बैंक जाकर पैसा निकाल सकती हैं।
विज्ञापन
राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति के संयोजक जेएन कश्यप ने बताया कि जन धन खाता धारक महिलाओं को अप्रैल से तीन माह के लिए 500 रुपये प्रतिमाह भुगतान करने का केंद्र ने फैसला लिया है। सोमवार से दूसरी किस्त की अदायगी शुरू होगी है।
विज्ञापन