{"_id":"6437badb86e152cda60cefc7","slug":"6-15-crore-rupee-offered-by-devotees-in-baba-balak-nath-temple-deotsidh-hamirpur-2023-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: एक माह में बाबा बालक नाथ के दरबार में चढ़ा 6.15 करोड़ रुपये का चढ़ावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: एक माह में बाबा बालक नाथ के दरबार में चढ़ा 6.15 करोड़ रुपये का चढ़ावा
Thu, 13 Apr 2023 01:49 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अश्वनी कालिया, संवाद न्यूज एजेंसी, बिझड़ी (हमीरपुर)
अश्वनी कालिया, संवाद न्यूज एजेंसी, बिझड़ी (हमीरपुर)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 13 Apr 2023 01:49 PM IST
सार
एक माह में करीब नौ लाख श्रद्धालुओं ने बाबा के दरबार में अपना शीश नवाया और करोड़ों रुपये चढ़ाए।
विज्ञापन
बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर भारत के प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में चैत्र मास के मेलों के दौरान एक माह में 6.15 करोड़ रुपये के करीब चढ़ावा चढ़ा। बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में 14 मार्च से चैत्र माह के मेले शुरू हुए थे। अब 14 अप्रैल को ही मेलों का समापन होगा। वहीं, 13 अप्रैल को भी बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन
इन मेलों के दौरान बाबा बालक नाथ मंदिर को 24 घंटे खुला रखा गया। इस एक माह में करीब नौ लाख श्रद्धालुओं ने बाबा के दरबार में अपना शीश नवाया और करोड़ों रुपये चढ़ाए। वहीं, इसके अलावा लाखों रुपये के बकरे भी चढ़ाए गए हैं। कल चैत्र माह मेलों का समापन हो जाएगा। वहीं, एसडीएम बड़सर एवं मंदिर न्यास अध्यक्ष शशि पाल शर्मा ने कहा कि मेलों का विधिवत शुभारंभ हुआ था और विधिवत समापन किया जाएगा।
विज्ञापन
196 ग्राम 980 मिलीग्राम सोना चढ़ा
मंदिर में 196 ग्राम 980 मिलीग्राम सोना, 2 किलो 884 ग्राम 630 मिलीग्राम चांदी, विदेशी मुद्रा के रूप में इंग्लैंड के 4100 पौंड, अमेरिका के 2985, कनाडा के 9105, ऑस्ट्रेलिया के 3540 डॉलर, 4005 यूरो, यूएई के 1730 दिरम, कतर के 310, सऊदी अरब के 1441, कुवैत के 9, सिंगापुर के 4, ओमान के 5 और न्यूजीलैंड के 2610 रियाल बाबा जी की गुफा में अर्पित किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
बुधवार को चढ़े 28.37 लाख रुपये
बुधवार को बाबा बालक नाथ मंदिर में 28 लाख 37 हजार 389 रुपये के नकद चढ़ावे के रूप में चढ़े। इस दौरान 36 ग्राम 500 मिलीग्राम सोना, 166 ग्राम 830 मिलीग्राम चांदी, इंग्लैंड के 325 पौंड, अमेरिका के 183, कनाडा के 4225, ऑस्ट्रेलिया के 550 डॉलर, 40 यूरो और न्यूजीलैंड के 50 रियाल चढ़े।