फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   580 Himachali reached from Maharashtra Thane city all institutional quarantine

महाराष्ट्र के थाने से 580 हिमाचली पहुंचे, सभी संस्थागत क्वारंटीन

Sun, 24 May 2020 06:03 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, नूरपुर (कांगड़ा)
अमर उजाला नेटवर्क, नूरपुर (कांगड़ा) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 24 May 2020 06:03 PM IST
विज्ञापन
580 Himachali reached from Maharashtra Thane city all institutional quarantine
- फोटो : अमर उजाला

लॉकडाउन के कारण बाहरी राज्यों में फंसे लोगों को लेकर रविवार को एक और विशेष ट्रेन सुबह 5.40 बजे ठाणे (महाराष्ट्र) से पठानकोट के चक्की बैंक स्टेशन पर पहुंची। यह ट्रेन 5 घंटे देरी से पहुंची। स्टेशन पहुंचने पर एडीएम डॉ. एमआर भारद्वाज समेत कई अधिकारियों ने यात्रियों का स्वागत किया। यह ट्रेन शुक्रवार को ठाणे से रवाना हुई थी। 

विज्ञापन


स्टेशन पहुंचने पर सभी यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। इसके बाद प्रशासन ने फूड पैकेट, फ्रूट, जूस  व पानी की बोतलें दीं। सभी लोगों को एचआरटीसी की 28 विशेष बसों से जिलों में बनाए गए संस्थागत क्वारंटीन केंद्रों के लिए रवाना किया गया। इनमें कांगड़ा जिला के 245, हमीरपुर के 101, मंडी के 67,  ऊना के 47,  बिलासपुर के 34, चंबा के 26, शिमला के 20,  सोलन के 15, सिरमौर के 16, कुल्लू जिला के 6 और किन्नौर के 3 लोग शामिल हैं। एसडीएम नूरपुर सुरेंद्र ठाकुर ने कहा कि कांगड़ा जिला के लोगों को परौर में बनाए गए संस्थागत क्वारंटीन केंद्र में भेजा गया है। 
विज्ञापन


नहीं हो पाए मां के अंतिम दर्शन
मुंबई में डायमंड कंपनी में काम करने वाले हमीरपुर नादौन निवासी अपनी पत्नी और बेटों के साथ पहुंचे। उन्होंने बताया कि अप्रैल में उनकी मां का देहांत हो गया, लेकिन लॉकडाउन के कारण वे घर नहीं पहुंच पाए। वहीं, नादौन की महिला पति और बेटी के साथ पहुंची हैं। उन्होंने बताया कि जहां से वे लौटे है, वहां पर कोरोना का संक्रमण बहुत ज्यादा है। उन्होंने बताया कि प्रशासन ने उन्हें खाने-पीने के अतिरिक्त फ्रूट की भी बेहतर व्यवस्था की थी, जिस कारण उनका सफर काफी आरामदायक रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed