फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   58 foreign graduates will do internship in medical colleges, hospitals, list released

Mandi: मेडिकल कॉलेजों, अस्पतालों में 58 विदेशी ग्रेजुएट करेंगे इंटर्नशिप, सूची जारी

Fri, 19 Jul 2024 05:51 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Fri, 19 Jul 2024 05:51 PM IST
सार

प्रदेश के सरकारी मेडिकल कॉलेजों और दो अस्पतालों में 58 विदेशी मेडिकल ग्रेजुएट को इंटर्नशिप के लिए तैनाती दी गई है। 

विज्ञापन
58 foreign graduates will do internship in medical colleges, hospitals, list released
अटल मेडिकल और अनुसंधान विवि नेरचौक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सरकारी मेडिकल कॉलेजों और दो अस्पतालों में 58 विदेशी मेडिकल ग्रेजुएट को इंटर्नशिप के लिए तैनाती दी गई है। अटल आयुर्विज्ञान एवं अनुसंधान विवि (एएमआरयू) नेरचौक ने विदेशी मेडिकल ग्रेजुएट इंटर्नशिप के लिए प्रोविजनल आवंटन सूची जारी कर दी है। इस सूची में यदि किसी को आपत्ति हो तो वह अपना पक्ष रख सकता है। 20 जुलाई से पहले उचित दस्तावेज के साथ इस सूची पर आपत्तियां दर्ज की जा सकती हैं। इसके अलावा उम्मीदवारों को सूचित किया गया है कि यह आवंटन सूची केवल सांकेतिक है और इसमें परिवर्तन किए जा सकते हैं।

विज्ञापन


इस पर अभ्यर्थी कोई दावा नहीं कर सकते। बता दें कि प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में फोरेन मेडिकल ग्रेजुएट (एफएमजी) की इंटर्नशिप को स्वीकृति मिलने के बाद काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू की गई है। इसमें अस्थायी इंटर्नशिप के लिए आवंटन किया गया है। एएमआरयू नेरचौक के परीक्षा नियंत्रक डॉ. प्रवीण कुमार शर्मा ने कहा कि विदेशी मेडिकल ग्रेजुएट की इंटर्नशिप की सीटों को भरने के लिए काउंसलिंग में विवि ने 58 सीटों की प्रोविजन सूची जारी की हैं। अंतिम सूची भी जल्द ही जारी की जाएगी।
विज्ञापन


इन संस्थानों में भरी जानी हैं सीटें
इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज शिमला में पांच, डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल कांगड़ा में आठ, श्री लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नेरचौक में सात, डॉ. यशवंत सिंह परमार मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नाहन में आठ, डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर में सात, पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल चंबा में आठ और दीनदयाल उपाध्याय जोनल अस्पताल शिमला में 15, जबकि नेताजी सुभाष चंद्र बोस अस्पताल मंडी में 15 सीटें एफएमजी की भर जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed