{"_id":"5c5db036bdec22093e7c0497","slug":"51549643830-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टूरिस्टों के लिए टूटीकंडी पार्किंग से छह गाड़ियां चलाएगा एचआरटीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टूरिस्टों के लिए टूटीकंडी पार्किंग से छह गाड़ियां चलाएगा एचआरटीसी
Sat, 09 Feb 2019 10:43 AM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 09 Feb 2019 10:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला प्रशासन ने शनिवार से पर्यटकों की सुविधा के लिए आईएसबीटी क्रॉसिंग टूटीकंडी पर बनी बहुमंजिला पार्किंग से लेकर लिफ्ट तक पर्यटकों के लिए छोटी गाड़ियां चलाने का फैसला लिया है। प्रशासन के मुताबिक शहर की पार्किंग फुल होने पर वाहनों को टूटीकंडी क्रॉसिंग पर बनी पार्किंग में रोका जाएगा। यहां से सैलानी एचआरटीसी के चलने वाले वाहनों में सवार होकर शिमला शहर पहुंच सकेंगे।
विज्ञापन
पार्किंग फुल होने की स्थिति में पर्यटकों के वाहनों को आईएसबीटी क्रासिंग की बहुमंजिला पार्किंग में वाहन पार्क करने की व्यवस्था रहेगी। यहां से पर्यटकों को शहर तक पहुंचाने के लिए दस बजे से परिवहन निगम की तीन टवेरा और तीन टेंपो ट्रेवलर दिन रात चलती रहेंगी। इससे जहां शहर में जाम नहीं लगेगा वहीं सैलानियों को भी राहत मिलेगी। उपायुक्त शिमला अमित कश्यप ने बताया कि यह व्यवस्था शनिवार सुबह दस बजे से शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
बजट सत्र के चलते प्रशासन मुस्तैद
शिमला। बजट सत्र के चलते शुक्रवार को प्रशासन बर्फ से बंद पड़ी सड़कों को बहाल करने में मुस्तैद नजर आया। शहर सर्कुलर रोड के साथ चंडीगढ़-शिमला, शिमला-मंडी जैसी मुख्य सड़कों और शहर के अस्पतालों को जोड़ने वाली सड़कों को बहाल करने का काम लोनिवि ने वीरवार रात को ही शुरू कर दिया था।
विज्ञापन