फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   स्कूल बस पास के मसले पर राजनीति शुरू

स्कूल बस पास के मसले पर राजनीति शुरू

Wed, 29 Aug 2018 11:04 PM IST
Updated Wed, 29 Aug 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
स्कूल बस पास के मसले पर राजनीति शुरू
स्कूल बस पास के मसले पर राजनीति शुरू
विज्ञापन

पब्लिक का मसला उठाने का श्रेय लेने को बीजेपी पार्षद भी पहुंचे मंत्री के घर
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शहर के हजारों स्कूली बच्चों के अभिभावकों पर महंगे बस पास का बोझ डालने के बाद अब इस मसले पर राजनीति शुरू हो गई। बस पास की दरों में एकमुश्त 50 फीसदी की बढ़ोतरी का फैसला एचआरटीसी की बीओडी में लिया गया है। एचआरटीसी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर में सात में से दो सदस्य शिमला जिले के हैं। एक सदस्य शिमला शहर के भी रहने वाले हैं। फैसले के बाद अब जबकि बच्चों के अभिभावक भड़क गए हैं तो राजनीतिक लाभ के लिए नगर निगम के भाजपा पार्षद भी सक्रिय हो गए हैं। बुधवार सुबह डिप्टी मेयर की अगुवाई में नगर निगम के बीजेपी पार्षद भी शिक्षा मंत्री के घर पहुंच गए और बस पास की दरों में की गई पचास फीसदी बढ़ोतरी वापस लेने का आग्रह किया। इतना ही नहीं, तुरंत फेसबुक पर मंत्री के साथ फोटो भी वायरल कर दिए गए। फेसबुक पोस्ट में लिखा गया ‘शिमला की स्कूल बसों में बढ़ाए गए किराये की दरों को रोकने के लिए शिक्षा मंत्री से आग्रह किया गया है’।


विधानसभा में गूंजा मामला
माकपा विधायक राकेश सिंघा ने बुधवार को विधानसभा में प्रश्नकाल के तुरंत बाद प्वाइंट ऑफ ऑर्डर लेते हुए सदन में कहा कि राज्य मंत्रिमंडल के फैसले के बगैर ही सरकार ने शिमला के स्कूली बच्चों पर जबरन टैैक्स थोप दिया है। बच्चों के लिए स्कूल की आवाजाही एकमुश्त 50 फीसदी महंगी कर दी गई है। उन्होंने इस फैसले पर सरकार से जवाब मांगा, मगर इस पर स्पीकर डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि इसके लिए अलग से नोटिस दिया जाए, तभी इस मामले पर चर्चा हो पाएगी। शहर के निजी और कान्वेंट स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावकों ने मंगलवार को विधायक राकेश सिंघा से मुलाकात कर स्कूल बस पास में मनमाने तरीके से की गई बढ़ोतरी से अवगत करवाया था। राकेश सिंघा ने शहर के अभिभावकों की आवाज विधानसभा में उठाने का आश्वासन दिया था। सिंघा निजी तौर पर इस मामले को मुख्यमंत्री के समक्ष भी उठाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed