फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   ओछे हथकंडे अपना रहे भाजपा नेता : सीएम

ओछे हथकंडे अपना रहे भाजपा नेता: सीएम वीरभद्र सिंह

Fri, 27 Oct 2017 06:06 PM IST
Updated Fri, 27 Oct 2017 06:06 PM IST
विज्ञापन
ओछे हथकंडे अपना रहे भाजपा नेता : सीएम

नेरवा।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने आज छोटे हिमाचल प्रदेश को देश में आगे पहुंचाया है। दोबारा कांग्रेस की सरकार बनने के बाद सुभाष मंगलेट को बड़ा पद दिया जाएगा। वीरभद्र सिंह ने शुक्रवार को कुपवी में चुनावी सभा को संबोधित किया। वीरभद्र सिंह ने कहा कि राजनीति निमभनतम स्तर पर पहुंच चुकी है। भाजपा चरित्र हनन की राजनीति पर उतारू हो चुकी है। प्रदेश में हार देख कर भाजपा के नेता ओछे हथकंडे अपनाने में लगे हैं।

कांग्रेस सरकार ने पूरे प्रदेश में एक समान विकास किया है। इसके चलते छोटे से प्रदेश की तुलना बड़े राज्यों से की जा रही है। वीरभद्र सिंह ने कहा कि चौपाल का विकास विधायक ने नहीं, बल्कि कांग्रेस सरकार ने किया है। इसमें प्रदेश सरकार व केंद्र सरकार का पैसा लगा है। उन्होंने विधायक के विकास के दावे पर कहा कि जो विकास पिछले 70 साल में नहीं हो सका वह पिछले चार साल में हुआ है।
विज्ञापन


जिस व्यक्ति को दसवीं के बाद बारहवीं करने में ही 20 साल लग गए उसके विकास की गाथा को लोग आसानी से समझ सकते हैं। विधायक इस समय घमंड में बयानबाजी कर रहे है। मतदान एक महा दान है। यह दान उस व्यक्ति को ही देना चाहिए, जो वोट खरीदने की बात न कहे। इस दौरान कांग्रेस के सभी बागी वापस पार्टी में लौट चुके हैं। वीरभद्र सिंह ने धिरेंद्र चौहान सहित सभी का पार्टी में स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed