{"_id":"59a99a0d4f1c1be8278b4c9b","slug":"51504287245-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरों से नहीं उठा कूड़ा, बढ़ सकती हैं और दिक्कतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घरों से नहीं उठा कूड़ा, बढ़ सकती हैं और दिक्कतें
Updated Fri, 01 Sep 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला।
सैहब सोसायटी कर्मियों की हड़ताल के चलते शुक्रवार को शहर के अधिकांश क्षेत्रों से डोर टू डोर कूड़ा नहीं उठाया गया। हालांकि संजौली और ढली सहित कुछ क्षेत्रों में गारबेज कलेक्टर कूड़ा उठाने लोगों के घरों तक जरूर पहुंचे। सैहब कर्मियों की हड़ताल और भारी बारिश के कारण शहर के लोगों की परेशानी बढ़ गई है। आने वाले दिनों में लोगों की दिक्कतें और बढ़ने की संभावना है।
सैहब कर्मियों की हड़ताल के पहले दिन नगर निगम ने शहर से 40 टन कूड़ा भड़याल संयंत्र पहुंचाने का दावा किया है। निगम आयुक्त जीसी नेगी ने बताया कि नगर निगम की गाड़ियों ने गारबेज कलेक्शन सेंटरों से कूड़ा उठाया। नगर निगम ने शहर के 34 वार्डों में 182 गारबेज कलेक्शन सेंटर चिन्हित किए हैं। निगम ने शहर के लोगों से कूड़ा कचरा गारबेज कलेक्शन सेंटरों तक पहुंचाने की अपील की है। वीरवार शाम हड़ताली कर्मियों की निगम प्रशासन के साथ बैठक हुई थी जो बेनतीजा रही।
...
कर्मियों की छुट्टियां बंद, नोडल आफिसर भी लगाए
नगर निगम ने सैहब कर्मियों की हड़ताल के बावजूद शहर में सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी कर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। वार्ड स्तर नोडल आफिसर तैनात कर दिए हैं, जो मांग के अनुरूप कूड़ा उठाने के लिए व्यवस्था करेंगे। नगर निगम में कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है। वार्डों के ग्रुप बना कर नगर निगम ने ग्रुप इंचार्ज भी तैनात किए हैं।
विज्ञापन
...
माइक लगा कर वार्डों में पहुंची गाड़ियां, संडे को भी आएंगी
कूड़ा उठाने के लिए नगर निगम की गाड़ियां शुक्रवार को माइक में अनाउंसमेंट करते हुए वार्डों में पहुंची। दोपहर बाद माइक के जरिये लोगों को गारबेज कलेक्शन प्वाइंटों की जानकारी दी गई। निगम आयुक्त जीसी नेगी ने बताया कि रविवार को भी गाड़ियां वार्ड स्तर पर कूड़ा उठाने पहुंचेंगी, छुट्टी के दिन लोगों की सुविधा के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है।
................
स्टोरी - 2
एजीएम में होगी सैहब कर्मियों की मांगों पर चर्चा
11 को होगी एमसी की वार्षिक मीटिंग, शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा करेंगे अध्यक्षता
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। नगर निगम की सैहब सोसायटी के कर्मियों की मांगों पर एजीएम (वार्षिक आम सभा) में चर्चा की जाएगी। इसी माह 11 सितंबर को एजीएम निर्धारित कर दी गई है। बैठक की अध्यक्षता शहरी विकास मंत्री सुधरी शर्मा करेंगे। सैहब सोसायटी के डोर टू डोर गारबेज कलेक्टरों की मांगों पर बैठक में विस्तार से चर्चा होगी।
वेतन बढ़ोतरी सहित अन्य मांगों को लेकर शुक्रवार से सैहब सोसायटी के करीब 435 कर्मी हड़ताल पर चले गए हैं। निगम ने अगस्त माह के वार्षिक सदन में सोसायटी कर्मियों के वेतन में 10 फीसदी बढ़ोतरी कर दी है, बावजूद इसके सैहब कर्मी वेतन 10 हजार रुपये करने की मांग कर रहे हैं। निगम प्रशासन का कहना है कि इस मांग को पूरा करना निगम के क्षेत्राधिकार में नहीं है, इसलिए वार्षिक बैठक में मांग पर चर्चा कर उचित निर्णय लिया जाएगा।
- एजीएम में होगी मांगों पर चर्चा, काम पर लौटें कर्मी : नेगी
सैहब सोसायटी की एजीएम 11 सितंबर को निर्धारित कर दी गई है। बैठक में कर्मियों की सभी मांगों पर चर्चा होगी। निगम ने अपने स्तर पर कर्मियों की मांगें पूरी कर ली हैं। सफाई व्यवस्था अनिवार्य सेवाएं अधिनियम के दायरे में आती है। हमारी अपील है कि सैहब कर्मी काम पर लौट आएं ताकि शहर के लोगों को परेशानी न झेलनी पड़े।
- जीसी नेगी, आयुक्त, नगर निगम