फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   51,000 children of nursery and KG will also get mid day meal

Mid Day Meal: हिमाचल में नर्सरी और केजी के 51,000 बच्चों को भी मिलेगा मिड-डे मील

Sun, 07 Aug 2022 11:48 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 07 Aug 2022 11:48 AM IST
सार

सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले नर्सरी और केजी के 51,000 बच्चों को भी अब मिड-डे मील मिलेगा। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने इस बाबत केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा था, जिसे केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी है। 

विज्ञापन
51,000 children of nursery and KG will also get mid day meal
मिड-डे मील योजना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले नर्सरी और केजी के 51,000 बच्चों को भी अब मिड-डे मील मिलेगा। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने इस बाबत केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा था, जिसे केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी है। अब इन नर्सरी और केजी कक्षाओं के विद्यार्थियों को भी स्कूलों में दोपहर के समय गर्म भोजन परोसा जाएगा। प्री प्राइमरी कक्षाओं के बच्चों को प्रति विद्यार्थी 100 ग्राम खाद्य सामग्री दी जाएगी।  केंद्र सरकार ने पहली से आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों को दिए जाने वाले मिड-डे मील के लिए 41 करोड़ रुपये का बजट भी जारी कर दिया है। वर्ष 2022-23 के लिए यह राशि जारी की गई है। 37.11 करोड़ रुपये मिड-डे मील वर्करों के मानदेय और विद्यार्थियों के लिए भोजन बनाने पर होने वाले खर्च के तौर पर दिए गए हैं।

विज्ञापन


3.89 करोड़ रुपये खाद्य सामग्री की खरीद के लिए दिए गए हैं। निदेशालय ने सभी शिक्षा खंड अधिकारियों को यह राशि जारी कर दी है। अगले सप्ताह तक यह राशि संबंधित स्कूलों के बैंक खातों में पहुंच जाएगी। प्रदेश के 10,732 प्राइमरी स्कूलों के 3,06,639 विद्यार्थियों और अपर प्राइमरी के 4,783 स्कूलों के 2,12,850 विद्यार्थियों को मिड-डे मील दिया जाता है। प्रारंभिक शिक्षा निदेशक डॉ. वीरेंद्र शर्मा ने इस संदर्भ में सभी जिला उपनिदेशकों को पत्र जारी कर दिया है। निदेशक ने मिड-डे मील वर्करों को हर माह की सात तारीख तक मानदेय बैंक खातों में जारी करने के निर्देश भी दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed