{"_id":"58fe0c35c87f2afff371799e94ce6fe7","slug":"500-security-gaurd-recruitment-in-himachal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"500 पदों पर भर्ती: इंटरव्यू दीजिए और नौकरी पाइए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
500 पदों पर भर्ती: इंटरव्यू दीजिए और नौकरी पाइए
सुरेंद्र कुमार/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Fri, 22 Jan 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निजी कंपनी ने हिमाचल में रोजगार के द्वार खोल दिए हैं। जीफोरएस सिक्योर सोल्यूशन लिमिटेड सिक्योरिटी गार्ड के 500 पद भरेगी। कंपनी सिक्योरिटी गार्ड के पदों पर पूर्व सैनिकों की ही भर्ती करेगी। रोजगार कार्यालय हमीरपुर में 30 जनवरी को साक्षात्कार होंगे।
विज्ञापन
प्रदेश भर से पूर्व सैनिक भाग ले सकते हैं। रोजगार कार्यालय में कंपनी के अधिकारी साक्षात्कार लेंगे। साक्षात्कार सुबह दस बजे से शुरू होंगे। साक्षात्कार के दौरान पूर्व सैनिकों को सैनिक होने का प्रमाण पत्र और शैक्षणिक प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य किया गया है।
विज्ञापन
बद्दी की लिमिटेड कंपनी सिक्योरिटी गार्ड के पदों पर भर्ती करेगी। कंपनी ने उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 से 45 साल निर्धारित की है। साक्षात्कार में भाग लेने के लिए उम्मीदवार का 9वीं पास होना अनिवार्य है। कंपनी चयनित पूर्व सैनिकों को 9200 रुपये मासिक वेतन देगी। इसके साथ ही कई अन्य सुविधाएं भी मुहैया करवाई जाएंगी।
विज्ञापन
जिला रोजगार अधिकारी विजेंद्र पाल राणा का कहना है कि जीफोरएस सिक्योर कंपनी सिक्योरिटी गार्ड के पदों पर पूर्व सैनिकों की भर्ती करेगी। कंपनी चयनित उम्मीदवारों को 9200 रुपये मासिक वेतन देगी। साक्षात्कार 30 जनवरी 2016 को होंगे।