फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   500 eco clubs will now be in every district of Himachal

हिमाचल के हर जिले में होंगे अब 500 इको क्लब, ये है मकसद

Fri, 02 Aug 2019 07:34 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर Published by: Krishan Singh Updated Fri, 02 Aug 2019 07:34 PM IST
विज्ञापन
500 eco clubs will now be in every district of Himachal
- फोटो : अमर उजाला

प्रदेश के हर जिले में अब 500 इको क्लबों का गठन होगा। इस संबंध में सरकार की ओर से केंद्र सरकार को प्रोजेक्ट बन कर भेज दिया गया है। जिसे जल्द ही मंजूरी मिलने की संभावना है। जबकि वर्तमान में हर जिले में 250 इको क्लब चल रहे हैं।

विज्ञापन


जिन्हें अब 500 करने की योजना है। इसी कड़ी में सभी जिलों से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर राज्य सरकार की ओर से केंद्र को रिपोर्ट भेजी गई है। यह बात राज्य समन्वयक रवि शर्मा ने कही। वह बिलासपुर में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए बोल रहे थे। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हर जिला से मिडल और हाई स्कूल की लिस्ट मांगी गई थी ताकि और इको क्लब का गठन किया जा सके। लेकिन बिलासपुर और ऊना जिला में इन स्कूलों की संख्या कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसको देखते हुए इन जिलों में कुछ प्राथमिक स्कूलों में भी इको क्लब का गठन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इन क्लबों का उदेश्य युवाओं को पर्यावरण के बारे में जागरूक करना है।

इस मौके पर प्रदेश भर से आईआईटी आईआई टीम मंडी, जितेंद्र वर्मा, डॉ. सुभाष गुप्ता, दीपक स्वामी, डॉ. उमेश, अमृत लाल महाजन, शिव कुमार नड्डा, संतोष कुमारी, संजीव कुमार, संदीप कटवाल, जूही कौशल मौजूद रहे।

बिलासपुर में दो दिवसीय कार्यशाला लगी

शुक्रवार को बिलासपुर में दो दिन तक चलने वाली क्षमता विकास कार्यशाला भी लगाई गई। इसमें प्रदेश भर से साइंस सुपरवाइजरों ने भाग लिया। इस मौके पर आईआईटी मंडी, शिमला आदि जिलों से वक्ताओं ने इस मौके पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम में उपशिक्षा निदेशक बिलासपुर सुदर्शन कुमार मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। 

टीम शनिवार को इन स्कूलों का करेगा दौरा
इको क्लब की ओर से बेहतर कार्य करने के लिए टीम शनिवार को हाई स्कूल मलांगण,अल्फा पब्लिक स्कूल बरठीं, प्राथमिक स्कूल नंद, माध्यमिक पाठशाला नंदनग्रा का निरीक्षण करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed