फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   50 thousand intoxicating pills seized in Punjab, raid in Baddi

Solan News: पंजाब में पकड़ीं नशे की 50 हजार गोलियां, बद्दी में दबिश

Wed, 08 Jan 2025 10:23 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बरोटीवाला(सोलन)
संवाद न्यूज एजेंसी, बरोटीवाला(सोलन) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 08 Jan 2025 10:23 AM IST
सार

ड्रग विभाग के राज्य नियंत्रक मनीष कपूर ने बताया कि पकड़ी गईं गोलियां इसी कंपनी में बनी थीं, जिनका कंपनी के पास लाइसेंस है और गोलियों को सप्लाई का ऑर्डर भी कंपनी के पास आया था।

विज्ञापन
50 thousand intoxicating pills seized in Punjab, raid in Baddi
बद्दी में दबिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब पुलिस और औषधि नियंत्रक विभाग की टीम ने मंगलवार को बद्दी की एचपीएसआईडीसी की एक कंपनी में दबिश दी। पुलिस ने कंपनी का रिकाॅर्ड खंगाला और देर शाम कुछ रिकाॅर्ड अपने साथ ही ले गई। यह दबिश पंजाब में कत्थूनंगल थाने के तहत पकड़ीं हजारों नशे की गोलियों के सिलसिले में दी। ड्रग विभाग के राज्य नियंत्रक मनीष कपूर ने बताया कि पकड़ी गईं गोलियां इसी कंपनी में बनी थीं, जिनका कंपनी के पास लाइसेंस है और गोलियों को सप्लाई का ऑर्डर भी कंपनी के पास आया था।

विज्ञापन


कत्थूनंगल थाना पुलिस ने पुल ड्रेन के पास नाके के दौरान कार सवार दो आरोपियों मंगा सिंह और परमिंदर सिंह से 50,500 नशे की गोलियां बरामद की हैं। जब पुलिस ने कार को रोका तो पीछे सीट पर बैठा आरोपी मंगा सिंह तीन बैग लेकर ड्रेन की ओर भागने लगा। पुलिस ने करीब 200 मीटर तक युवक का पीछा करके उसे पकड़ा। तीनों बैग की तलाशी ली तो दो बैग में 16,500-16,500 औ एक बैग में 17,500 नशे की गोलियां बरामद हुईं। पंजाब पुलिस ने यह कार्रवाई रविवार रात 8:00 बजे की।
विज्ञापन


पकड़ी गई नशे की गोलियां बद्दी की कंपनी में बने होने पर पंजाब पुलिस और औषधि नियंत्रक विभाग ने एचपीएसआईडीसी की कंपनी में दबिश दी। पुलिस और औषधि नियंत्रक विभाग की टीम पंजाब पुलिस की चार गाड़ियाें में आई थी।सुबह करीब 10 बजे से देर शाम तक जांच चलती रही। पुलिस ने कंपनी के रिकाॅर्ड की जांच की और कुछ रिकॉर्ड अपने साथ भी ले गई। निरीक्षण के दौरान बंदी का दवा निरीक्षक भी साथ था।
विज्ञापन
विज्ञापन



पंजाब से आई टीम ने इसे बद्दी के दवा निरीक्षक के साथ चेक किया, लेकिन कंपनी के पास बेचने का ऑर्डर भी पाया गया और कंपनी के पास इस दवा को बनाने का लाइसेंस भी था। इसके अलावा विभाग अपने स्तर पर भी मामले की जांच करेगा। - मनीष कपूर, राज्य नियंत्रक, ड्रग विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed