फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   50 lakh rupee award for best govt hospital in himachal.

बेहतर सेवा मुहैया करवाओ, 50 लाख इनाम पाओ

Fri, 18 Sep 2015 10:21 AM IST
Updated Fri, 18 Sep 2015 10:21 AM IST
विज्ञापन
50 lakh rupee award for best govt hospital in himachal.

प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए सरकार ने नायाब तरीका ढूंढा है। जिला मुख्यालय के सभी 12 बड़े अस्पतालों में से जिसमें सबसे बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाएं पाई जाएंगी, उसे प्रथम पुरस्कार से नवाजा जाएगा। प्रतियोगिता से सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधा को संवारने में वहां के चिकित्सक जरूर रुचि लेंगे। राज्य के कई अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधा बेहतर न होने से विभाग तथा सरकार चिंतित हैं। चंबा, सिरमौर, बिलासपुर और ऊना जैसे जिलों में स्टाफ एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी से लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है।

विज्ञापन


मौजूदा समय में जो संसाधन हैं, उनसे स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार तेजी से नहीं हो रहा। निदेशालय ने प्रत्येक जिले में 3-3 विशेषज्ञों की टीम तैयार की है। यह अस्पताल में मौजूदा सुविधाओं का जायजा ले रही है।  सरकार के दिशा-निर्देशों पर निदेशालय ने कायाकल्प योजना का प्रारूप तैयार किया है। योजना में जो जिला चिकित्सालय स्वास्थ्य सुविधाओं में अव्वल रहेगा, उसे राज्य स्तरीय पुरस्कार दिया जाएगा। पुरस्कार शिमला में 2 अक्तूबर को गांधी जयंती के दिया जाएगा।

विज्ञापन

इन बातों के मिलेंगे नंबर

50 lakh rupee award for best govt hospital in himachal.

कायाकल्प योजना में प्रदेश के 12 जिला चिकित्सालयों में मरीजों के लिए बेहतर दवा, इलाज के साथ अच्छे उपकरण मुहैया करवाना। सफाई व्यवस्था को चकाचक रखना। महिला वार्डों तथा प्रसूति वार्डों में बेहतर सेवा देना, समय पर चिकित्सकों की तैनाती, इमरजेंसी वार्ड में 24 घंटे सेवाएं, रक्त, अल्ट्रासाउंड, ईएनटी, ऑर्थो, ओपीडी की संख्या ज्यादा, स्वच्छ पीने का पानी आदि बिंदुओं पर अस्पताल को नंबर दिए जाएंगे।

विभिन्न मानदंडों से गुजरते हुए 70 फीसदी से अधिक अंक हासिल करने वाले अस्पताल इस पुरस्कार के लिए पात्र होंगे। प्रदेश में सात अस्पताल इस पुरस्कार की दौड़ में हैं जिसमें हमीरपुर अस्पताल भी शामिल है। प्रथम और द्वितीय स्थान पर रहने वाले अस्पताल को 2 अक्तूबर को क्रमानुसार कायाकल्प पुरस्कार के तौर पर 50 लाख रुपये और 20 लाख रुपये नकद इनाम राशि मिलेगी। वहीं, 70 फीसदी से अधिक अंक पाने वाले अस्पतालों को 3-3 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि मिलेगी।

सीएमओ सिरमौर डा. संजय शर्मा ने बताया कि कायाकल्प योजना में सभी चिकित्सालयों को निर्देश हैं कि वे अपने अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाएं। इन सभी कार्यों को बाद में ग्रेडिंग देकर किसी एक चिकित्सालय को राज्य स्तरीय पुरस्कार दिया जाएगा। नाहन अस्पताल को पुरस्कार की दौड़ में लाने को आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

कायाकल्प के लिए जांचा हमीरपुर अस्पताल

50 lakh rupee award for best govt hospital in himachal.

दिल्ली और प्रदेश स्वास्थ्य विभाग की टीम ने वीरवार को क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर का औचक निरीक्षण किया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल के वार्डों, लेबोरेटरी, ऑपरेशन थियेटर, इमरजेंसी वार्ड और माइनर ओटी सहित अन्य विभागों का दौरा कर सुविधाओं का जायजा लिया।इस टीम में दिल्ली स्थित यूएसए प्रोजेक्ट के अधिकारी डॉ. मेहताब सिंह, प्रदेश स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. एके गुप्ता, इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल शिमला से सर्जरी विभाग से डॉ. पुनीत महाजन शामिल रहे। इस मौके पर क्षेत्रीय अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. रमेश चौहान और डॉ. सोनिका राणौत भी साथ में रहीं।

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने केंद्र सरकार के स्वच्छ भारत अभियान के तहत शुरू किए कायाकल्प पुरस्कार के लिए हमीरपुर अस्पताल का दौरा किया। इस अभियान के तहत अस्पतालों में मरीजों को मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं और सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया जा रहा है। प्रदेश स्तर पर गठित तीन टीमें विभिन्न जिलों के अंतर्गत आने वाले अस्पतालों का निरीक्षण कर रही हैं।

स्वास्थ्य विभाग, शिमला के संयुक्त निदेशक डॉ. एके गुप्ता ने बताया कि कायाकल्प पुरस्कार के तहत अस्पताल के चयन के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं। प्रदेश में सात अस्पताल इस पुरस्कार की दौड़ में हैं। इसमें हमीरपुर अस्पताल भी शामिल है। प्रथम और द्वितीय स्थान पर रहने वाले अस्पताल को दो अक्तूबर को पुरस्कृत किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed