फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   49 youth leave for training from Jatog Recruitment Office of Shimla for Agniveer training

Agniveer Recruitment: शिमला के जतोग भर्ती कार्यालय से 49 युवा अग्निवीर प्रशिक्षण के लिए रवाना

Thu, 23 Feb 2023 09:20 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 23 Feb 2023 09:20 PM IST
सार

सेना भर्ती कार्यालय जतोग से गुरुवार को 49 नए भर्ती जवान अग्निवीर ट्रेनिंग सेंटरों के लिए रवाना हो गए। इसमें एक महिला सहित 48 पुरुष जवान शामिल हैं। 

विज्ञापन
49 youth leave for training from Jatog Recruitment Office of Shimla for Agniveer training
49 युवा अग्निवीर प्रशिक्षण के लिए रवाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 सेना भर्ती कार्यालय जतोग से गुरुवार को 49 नए भर्ती जवान अग्निवीर ट्रेनिंग सेंटरों के लिए रवाना हो गए। इसमें एक महिला सहित 48 पुरुष जवान शामिल हैं। भर्ती कार्यालय जतोग में यह प्रक्रिया सोमवार से चल रही है। चौथे दिन गुरुवार को 49 जवान रवाना किए गए। इसमें 48 पुरुष जवानों को नासिक में आर्टीलरी ट्रेनिंग सेंटर और एक महिला जवान को बंगलुरु के मिलिट्री पुलिस सेंटर में भेजा गया। छह महीने तक इन जवानों को कड़ी ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके बाद वह भारतीय सेना के अग्निवीर कहलाए जाएंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन



कर्नल शलव सनवाल ने बताया कि1 मार्च से पहले इस प्रक्रिया को पूरा कर लिया जाएगा। 1 मार्च से सभी अग्निवीरों की ट्रेनिंग शुरू होगी। बताया कि इससे पहले बुधवार को 57 जवानों को अहमदाबाद रवाना किया था। कर्नल ने बताया कि सेना भर्ती कार्यालय जतोग से 400 जवान रवाना होंगे। अभी तक लगभग 250 जवानों को भेजा जा चुका है। यह प्रक्रिया 26 फरवरी तक चलेगी। इन्होंने बताया कि 16 फरवरी से 2023-24 के लिए अग्निवीर परीक्षा की ऑनलाइन रजिस्ट्रेश्न शुरू हो चुकी है। इसकी अंतिम तिथि 15 मार्च को है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो महिलाओं में सोलन की पल्लवी भी शामिल
पूरे प्रदेश से अग्निवीर लिखित परीक्षा में केवल दो महिलाओं का चयन हुआ हैं। इसमें हमीरपुर की नितिका और जिला सोलन की रहने वाली पल्लवी शामिल है। सोलन के भराड़ी घाट के गांव दसेरन की रहने वाली है। बिलासपूर डिर्गी कालेज से यूजी की पढ़ाई की है। पल्लवी ने बताया कि सेना में भर्ती होना उनका बचपन का सपना था। यहां तक पहुंचने के लिए बहुत मेहनत की है साथ ही परिवार ने भी पूरा सहयोग दिया। पल्लवी पिता दीवान चंद ने बताया कि उनके चार बेटियां हैं और वह ट्रक चलाते हैं।


भर्ती हुए युवा बोले, सेना में जाने से हो रही खुशी
अपनी इस कामयाबी से बहुत खुश हूं। बताया कि चाचा भी भारतीय सेना में भर्ती हैं।  पिता खेती-बाड़ी करते हैं।-पंकज कुमार (21), सिरमौर

मन से खुशी हो रही है कि भारतीय सेना में सेवा देने का मौका मिल रहा है, चाहे वह फिर चार साल हो या ज्यादा।-अक्षय कुमार (21), नालागढ़


भर्ती के लिए बहुत मेहनत की है। एक तरफ जहां ट्रेनिंग में जाने की खुशी है। वहीं दूसरी तरफ घर से इतनी दूर जाने का दुख भी है।-गौरव शर्मा (19), पांवटा साहिब

सेना में भर्ती होना बचपन का सपना था। आज वह पूरा होने जा रहा है। बहुत खुशी हो रही है। पूरा परिवार खुश है।-अंकुश (19) सिरमौर


तीन चरणों में होगी भर्ती प्रक्रिया
कर्नल शलव सनवाल ने बताया कि इस बार भर्ती प्रक्रिया में कुछ बदलाव भी किए हैं। सेना में अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया तीन चरणों में होगी। पहले चरण में प्रवेश परीक्षा देनी होगी। दूसरे चरण में ऑनलाइन परीक्षा की मेरिट में चयनित अभ्यर्थियों को रैली के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद तीसरे चरण में युवाओं का मेडिकल टेस्ट होगा। इन्होंने बताया कि पिछली बार आयु सीमा 23 रखी थी जो इस बार घटाकर 21 कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed