फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   49 lakh voters will cast their votes in himachal assembly election

हिमाचल विधानसभा चुनाव में हिस्सा लेने को 49 लाख मतदाता तैयार

Sun, 17 Sep 2017 11:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 17 Sep 2017 11:40 AM IST
विज्ञापन
49 lakh voters will cast their votes in himachal assembly election

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव में हिस्सा लेने को 49,05,677 मतदाता तैयार हैं। फोटोयुक्त मतदाता सूचियों में कुल 78,033 नए मतदाता शामिल किए गए हैं। इनमें 18-19 आयु वर्ग में 40,567 मतदाता होंगे। ये जानकारी राज्य मुख्य चुनाव अधिकारी पुष्पेंद्र राजपूत ने दी है।

विज्ञापन


राजपूत ने कहा कि हिमाचल सरकार के निर्वाचन विभाग ने भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रदेश के समस्त विधानसभा क्षेत्रों के लिए फोटोयुक्त मतदाता सूचियों के विशेष पुनरीक्षण का कार्य प्रथम जनवरी 2017 की अहर्ता तिथि के आधार पर पूरा कर लिया गया है। इसके साथ ही 15 सितंबर, 2017 को फोटोयुक्त मतदाता सूची को अंतिम रूप में प्रकाशित किया गया है।  
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि प्रदेश के समस्त 68 विधानसभा क्षेत्रों में फोटोयुक्त मतदाता सूचियों में कुल 48,27,644 मतदाताओं के नाम दर्ज थे। पुनरीक्षण के दौरान कुल 1, लाख 25 हजार 556 नए मतदाता पंजीकृत किए गए। 18-19 आयु वर्ग में 40,567 तथा 19 से अधिक आयु वर्ग में 84,989 नए मतदाताओं के नाम दर्ज हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


47,523 मतदाताओं के नाम मृत्यु, स्थान परिवर्तन, दोहरे पंजीकरण आदि के कारण मतदाता सूचियों से हटाए गए हैं। इस प्रकार मतदाता सूचियों में कुल 78 हजार 33 मतदाताओं की बढ़ोतरी हुई है। प्रारूप में प्रकाशित मतदाताओं पर 1.62 प्रतिशत की बढ़ोतरी है।

उन्होंने कहा कि अब प्रदेश की समस्त विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की फोटोयुक्त मतदाता सूचियों में कुल 49,05,677 मतदाता पंजीकृत हैं, जिनमें 24 लाख 98 हजार 174 पुरुष और 24 लाख 7 हजार 503 महिलाएं हैं।

पुनरीक्षण के दौरान मतदाता जनसंख्या अनुपात 654 से बढ़कर 664 हो गया है। प्रदेश में सबसे अधिक मतदाता सुलाह निर्वाचन क्षेत्र में 92,753 और सबसे कम लाहौल एवं स्पीति (अनुसूचित जनजाति) निर्वाचन क्षेत्र में 22,849 मतदाता हैं।

बूथों में निरीक्षण को उपलब्ध है सूची  
अंतिम रूप में मतदाता सूची संबंधित जिला निर्वाचन कार्यालय और निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एडीएम या एसडीएम, सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तहसीलदार या नायब तहसीलदार के कार्यालयों में अथवा प्रत्येक मतदान केंद्र पर बूथ स्तर अधिकारियों के पास निरीक्षण के निशुल्क उपलब्ध है।

समस्त विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूचियां निर्वाचन विभाग की वेबसाइट पर भी उपलब्ध हैं। सूचियों में दर्ज नामों की पुष्टि वेबसाइट से भी की जा सकती है। 


इच्छुक व्यक्ति इन मतदाता सूचियों की पीडीएफ फाइलों की सीडी 100 रुपये प्रति सीडी की दर से मुख्य निर्वाचन अधिकारी हिमाचल प्रदेश शिमला के कार्यालय या संबंधित जिला निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय से भी ले सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed