{"_id":"5ee0e0c28ebc3e42e21a984e","slug":"48-thousand-people-tested-for-covid-19-in-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में 48 हजार लोगों की कोरोना सैंपलिंग, हिमाचल का डेथ रेट 1.2 फीसदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में 48 हजार लोगों की कोरोना सैंपलिंग, हिमाचल का डेथ रेट 1.2 फीसदी
Thu, 11 Jun 2020 10:45 AM IST
अरविन्द ठाकुर
धर्मेंद्र पंडित, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
धर्मेंद्र पंडित, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 11 Jun 2020 10:45 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाहरी राज्यों की अपेक्षा हिमाचल में कोरोना सैंपलिंग की स्थिति बेहतर है। अब तक प्रदेश में 48 हजार लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं। इसमें से बाहरी राज्यों से आए 32 हजार लोग शामिल हैं। हिमाचल ने उत्तराखंड राज्य की अपेक्षा डेढ़ गुणा ज्यादा सैंपलिंग की है। वहां पर अभी 40 हजार के करीब लोगों के सैंपल लिए गए हैं। प्रदेश में प्रतिदिन 1000 से लेकर 1500 तक सैंपल लिए जा रहे है। अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य आरडी धीमान ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
हिमाचल में 2 लाख के करीब लोग बाहरी राज्यों से हिमाचल आए हैं। अब तक प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 448 है। इनमें 90 फीसदी वे लोग हैं जो बाहरी राज्यों से आए हैं। हिमाचल में टेस्ट करने पर यह कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक प्रदेश में कोरोना से मृत्यु दर 1.2 फीसदी है जबकि, देश का आंकड़ा 2.8 और विश्व की मृत्युदर 5.8 फीसदी है।
विज्ञापन
देश में 13 शहर सबसे ज्यादा प्रभावित, यहां से आने वाले होंगे संस्थागत क्वारंटीन
हिमाचल में मुंबई, चेन्नई, अहमदाबाद, ठाणे, पुणे, थिरुवल्लुर, कोलकाता, हावड़ा, इंदौर, जयपुर, जोधपुर, चेंगाल्पट्टू, नई दिल्ली, शाहदरा, दक्षिण दिल्ली और दिल्ली के उत्तरी पूर्व और उत्तर पश्चिम जिले से हिमाचल आने वाले लोगों को संस्थागत क्वारंटीन किया जाएगा। एक सप्ताह के बाद इनकी सैंपलिंग होगी।
विज्ञापन
हिमाचल में 55 फीसदी हो चुके ठीक, 10 दिन में होंगे 80 फीसदी
प्रदेश में कोरोना वायरस से पीड़ित 55 फीसदी लोग ठीक हो चुके हैं। 10 दिन के भीतर 80 फीसदी लोग ठीक हो जाएंगे। बड़ी बात यह है कि हिमाचल में अभी तक कोरोना का गंभीर मरीज नहीं आया है। सेंटर में ही मरीजों का उपचार हुआ है। अभी तक कोई भी कोरोना मरीज आईसीयू में भर्ती नहीं हुआ।
क्षेत्रीय अस्पतालों में कोरोना के सैंपलों की जांच कराने पर विचार
बाहरी राज्यों की अपेक्षा हिमाचल में कोरोना सैंपलिंग की स्थिति बेहतर है। अब तक प्रदेश में 48 हजार लोगों के सैंपल लिए गए हैं। प्रदेश सरकार सभी जोनल और क्षेत्रीय अस्पतालों में कोरोना के सैंपलों की जांच कराने पर विचार कर रही है। - आरडी धीमान अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य