{"_id":"5d6fa8058ebc3e015d44b2e4","slug":"45-vacancy-in-nauni-university-and-job-fair-in-baddi-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौणी विवि में नौकरी का मौका, निजी क्षेत्र में भी एक हजार पदों पर भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौणी विवि में नौकरी का मौका, निजी क्षेत्र में भी एक हजार पदों पर भर्ती
Wed, 04 Sep 2019 05:33 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना/नालागढ़ (सोलन)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना/नालागढ़ (सोलन)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 04 Sep 2019 05:33 PM IST
विज्ञापन
job
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डॉ. वाईएस परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी में नॉन टीचिंग श्रेणी के 45 पदों पर भर्ती होने जा रही है। विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार राजीव कुमार ने बताया कि भर्ती के लिए 25 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं। अभ्यर्थी को विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर आवेदन करना होगा। राजीव कुमार ने कहा कि पदों पर भर्ती के लिए कोई भी ऑफलाइन आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे। भर्ती का विज्ञापन भी वेबसाइट पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
बद्दी में रोजगार मेला 7 को, 1032 पद भरेंगे
औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन के बद्दी में जिला श्रम एवं रोजगार विभाग के तत्वावधान में सात सितंबर को रोजगार मेला लगाया जा रहा है। जिला रोजगार अधिकारी गुमान सिंह वर्मा ने कहा कि रोजगार मेला बद्दी के दशहरा ग्राउंड में होगा। उन्होंने कहा कि इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र के 34 नियोक्ताओं ने कुल 1032 विभिन्न रिक्त पदों को भरने के लिए मांग पत्र रोजगार कार्यालय को प्रेषित किए हैं। पदों की संख्या अभी बढ़ भी सकती है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की प्रॉक्टर एंड गैंबल, माइक्रोटेक टर्नर, वर्धमान टैक्सटाइल, मोरपेन फार्मा, हीरो इलेक्ट्रिक, मैनकांइड ग्रुप, इंडोरामा, डाइवर्सी लिमिटेड, इंडिगो रेमेडीज इत्यादि कंपनियां भाग लेंगी। उन्होंने कहा कि मेले में पांचवीं से 12वीं उत्तीर्ण आवेदक, आईटीआई उत्तीर्ण, पालीटेक्निक डिप्लोमा, एमबीए तथा अन्य स्नातक स्तर के हिमाचल प्रदेश के इच्छुक बेरोजगार युवक भाग ले सकते है। उन्होंने कहा कि इच्छुक उम्मीदवारों को अपने साथ योग्यता से संबंधित आवश्यक प्रमाणपत्र साथ लाने होंगे।
विज्ञापन