{"_id":"631f41ab76b8b953453042d9","slug":"444-employees-will-be-recruited-in-subordinate-courts-himachal-high-court-has-sought-applications","type":"story","status":"publish","title_hn":"HP High Court Recruitment: अधीनस्थ न्यायालयों में भर्ती होंगे 444 कर्मचारी, हिमाचल हाईकोर्ट ने मांगे आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HP High Court Recruitment: अधीनस्थ न्यायालयों में भर्ती होंगे 444 कर्मचारी, हिमाचल हाईकोर्ट ने मांगे आवेदन
Mon, 12 Sep 2022 07:59 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 12 Sep 2022 07:59 PM IST
सार
प्रदेश हाईकोर्ट ने अधीनस्थ अदालतों में 444 विभिन्न पद भरने के लिए विज्ञापन जारी किया है। इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता, आयु, फीस और अन्य योग्यता की जानकारी हाईकोर्ट की वेबसाइट http:/hphighcourt.nic.in पर दी गई है।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने अधीनस्थ अदालतों में 444 विभिन्न पद भरने के लिए विज्ञापन जारी किया है। इसके तहत चार पद प्रोटोकॉल ऑफिसर, क्लर्क के 169 पद, जेओए के तीन पद, प्रोसेस सरवर के 77 पद, सेवादार, चौकीदार, और सफाई कर्मी के 94 पद, माली के तीन पद, आशुलिपिक के 90 पद और ड्राइवर के चार पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं।
विज्ञापन
अभ्यर्थियों को 14 सितंबर से 14 अक्टूबर 2022 तक ऑनलाइन आवेदन करने होंगे। विज्ञापन में स्पष्ट किया गया है कि इन पदों के लिए सिर्फ ऑनलाइन आवेदनों को ही मंजूर किया जाएगा। इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता, आयु, फीस और अन्य योग्यता की जानकारी हाईकोर्ट की वेबसाइट http:/hphighcourt.nic.in पर दी गई है।
विज्ञापन