फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   42 seater aeroplane to land in bhuntar airport kullu himachal pradesh

कुल्लू: एक दशक बाद भुंतर हवाई अड्डे में उतरेगा 42 सीटर जहाज

Sun, 14 Aug 2022 05:39 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 14 Aug 2022 05:39 PM IST
सार

एटीआर-42 उड़ान की प्रक्रिया बीते अप्रैल से चल रही थी। अब एयर इंडिया की सहायक कंपनी एलायंस एयर ने अपने बेड़े में एटीआर-42 विमान को शामिल कर दिया है।

विज्ञापन
42 seater aeroplane to land in bhuntar airport kullu himachal pradesh
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ब्यास नदी के किनारे बने भुंतर हवाई अड्डे में एक दशक बाद सोमवार को सुबह 8:20 बजे 42 सीटर जहाज उतरेगा। दिल्ली से भुंतर वाया चंडीगढ़ के बीच 42 सीटर हवाई सेवा शुरू होने से सैलानियों के साथ घाटी के लोगों को भी बड़ी राहत मिलेगी। यह उड़ान अभी तक चल रही एलायंस एयर के 72 सीटर जहाज की जगह होगी।

विज्ञापन


दिल्ली से भुंतर वाया चंडीगढ़ के लिए दो उड़ानें होंगी या सिर्फ 42 सीटर ही उड़ेगा, इस बारे में अभी शेड्यूल फाइनल नहीं हुआ है। किराये का भी अभी खुलासा नहीं किया गया है। भुंतर हवाई अड्डे से 72 सीटर जहाज में दिल्ली से 50 से 55 और भुंतर से दिल्ली के लिए मात्र 20 से 22 यात्री ही उड़ान भर पाते थे।
विज्ञापन


इसमें भुंतर से दिल्ली का किराया 26,000 रुपये प्रति सीट है, जो दुबई से भी महंगा है। एटीआर-42 के उड़ने से करीब 20 से 25 फीसदी तक किराया कम हो सकता है। 

यात्रियों को जहां छोटे जहाज से किराये में राहत मिलेगी, वहीं भुंतर से दिल्ली के लिए 20 के मुकाबले अब 35 से 40 यात्री उड़ान भर सकेंगे। एटीआर-42 उड़ान की प्रक्रिया बीते अप्रैल से चल रही थी। अब एयर इंडिया की सहायक कंपनी एलायंस एयर ने अपने बेड़े में एटीआर-42 विमान को शामिल कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भुंतर हवाई अड्डा के निदेशक नीरज कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि सोमवार को 42 सीटर जहाज अपनी पहली उड़ान भरेगा। हालांकि, उनके पास अभी इसका फाइनल शेड्यूल नहीं आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed