{"_id":"5a2bfd304f1c1bc1678c0a7a","slug":"42-hotel-sealed-at-kasol-kullu-on-hp-high-court-order","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":" हाईकोर्ट के आदेश पर कुल्लू के कसोल में 42 होटल सील, बिजली- पानी कनेक्शन काटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईकोर्ट के आदेश पर कुल्लू के कसोल में 42 होटल सील, बिजली- पानी कनेक्शन काटे
ब्यूरो/अमर उजाला,कुल्लू
Updated Sun, 10 Dec 2017 09:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल हाईकोर्ट के आदेशों पर कुल्लू जिला प्रशासन ने कसोल में बिना अनुमति चल रहे होटलों पर बड़ी कार्रवाई की है। हिमाचल हाईकोर्ट के आदेशों के दो दिन बाद ही जिला प्रशासन ने कुल्लू के कसोल में बिना अनुमति चल रहे 44 में से 42 होटलों को एक साथ सील कर दिया है।
विज्ञापन
प्रशासन की दो टीमों ने पुलिस पहरे में कार्रवाई को अंजाम दिया। दो होटल मालिकों के मौके पर दस्तावेज दिखाने से उन्हें फिलहाल राहत दी गई है। हाईकोर्ट ने ज्वाइंट इंस्पेक्शन रिपोर्ट के अवलोकन के दौरान पाया था कि कसोल में 60 में से 44 होटल बिना पर्यटन विभाग की अनुमति के चल रहे हैं।
विज्ञापन
जल प्रदूषण नियंत्रण अधिनियम और वायु प्रदूषण नियंत्रण अधिनियम के तहत भी अनुमति नहीं ली गई है। हाईकोर्ट ने उपायुक्त कुल्लू को इन होटलों को तत्काल बंद करने के आदेश दिए। प्रशासन की कार्रवाई से होटलियरों में हड़कंप मचा रहा। कोर्ट के आदेश पर ये अब तक सबसे बड़ी और त्वरित कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन
दो टीमों ने कसोल में कार्रवाई अमल में लाई।
हाईकोर्ट के आदेशों की प्रति मिलते ही एसडीएम सदर सन्नी शर्मा और तहसीलदार भुंतर की अगुवाई में दो टीमों ने कसोल में कार्रवाई अमल में लाई। इन होटलों को सील करने के साथ बिजली-पानी के व्यावसायिक कनेक्शन भी काट दिए गए हैं।
एसडीएम कुल्लू सन्नी शर्मा ने होटलों पर कार्रवाई की पुष्टि की है। उधर, मणिकर्ण वैली होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष किशन ठाकुर ने कहा कि साडा के चलते पंजीकरण में दिक्कतें हैं।
मिनी इस्राइल के नाम से प्रसिद्ध है कसोल
पार्वती वैली का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कसोल मिनी इस्राइल के नाम से दुनियाभर में जाना जाता है। कुल्लू में आने वाले इस्राइली यहीं रुकते हैं। यहां के प्राकृतिक सौंदर्य को देखने के लिए और ट्रैकिंग के लिए हर साल हजारों सैलानी पहुंचते हैं। कसोल के आसपास का इलाका नशे समेत रेव और फुल मून पार्टी के लिए भी बदनाम है।