फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   चुनाव आचार संहिता का नहीं पड़ेगा विवि की परीक्षाओं पर असर

विवि की परीक्षाओं पर नहीं पड़ेगा लोस चुनाव का असर

Mon, 11 Mar 2019 10:58 PM IST
Krishan Singh Krishan Singh
Updated Mon, 11 Mar 2019 10:58 PM IST
विज्ञापन
चुनाव आचार संहिता का नहीं पड़ेगा विवि की परीक्षाओं पर असर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिमला। हिमाचल विश्वविद्यालय की ग्यारह अप्रैल से शुरू होने वाली स्नातक डिग्री की वार्षिक परीक्षाओं पर लोकसभा चुनाव का कोई असर नहीं पड़ेगा। परीक्षाओं में अपीयर होने वाले विद्यार्थी और परीक्षा ड्यूटी वाले कर्मचारी भी नई सरकार चुनने के लिए मत कर प्रयोग कर पाएंगे। यूजी डिग्री की वार्षिक परीक्षाओं को इक्डोल करीब 15 से 20 दिन देरी से करवाने जा रहा है। विवि ने यह फैसला इसलिए लिया है ताकि रेगुलर और इक्डोल छात्रों की प्रथम वर्ष की परीक्षाएं एकसाथ हो सकें।
विश्वविद्यालय का यह फैसला बीते रोज जारी किए लोस चुनाव के शेडयूल के मुताबिक भी सही बैठ रहा है। संभावित ग्यारह अप्रैल से विवि की यूजी की परीक्षाएं शुरू होनी है जो मई के पहले सप्ताह तक समाप्त हो जाएंगी। इससे 19 मई को प्रदेश की चार सीटों के लिए होने वाले चुनाव में युवा मतदाता मत का प्रयोग कर पाएंगे। इनमें हजारों नए मतदाता होेंगे जो पहली बार अपने मत का प्रयोग कर सांसद चुनेंगे।
विज्ञापन

विवि की इस परीक्षा के लिए इन दिनों तैयारियां चल रही हैं। विश्वविद्यालय यूजी की सीबीसीएस के तहत 2014 में लागू किए सेमेस्टर सिस्टम की परीक्षाएं भी ग्यारह अप्रैल से शुरू हो रही हैं। इसमें चौथे और छठे सेमेस्टर की परीक्षाएं होनी हैं। विवि का दावा है कि ईयर और सेमेस्टर दोनों सिस्टम के तहत चुनाव से पूर्व ही परीक्षाएं करवा दी जाएंगी। इन दोनों परीक्षाओं में डेढ़ लाख से अधिक परीक्षार्थी अपीयर होंगे। विवि इन दोनों सिस्टम के तहत होने वाली परीक्षाओं का जल्द शेडयूल जारी करने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव की तिथि का कर रहे थे इंतजार
विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी ने माना कि लोकसभा चुनाव से पहले ईयर और सेमेस्टर के तहत परीक्षाएं समाप्त करवाने का प्रयास रहेगा। कहा कि प्रदेश में मतदान को तय 19 मई की तिथि से दो से तीन दिन पहले हर हाल में परीक्षाएं करवा ली जाएंगी। चुनाव की तिथि को देखकर ही परीक्षाओं का शेडयूल तय किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed