फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   टाउनहाल के बाद लिफ्ट और पार्किंग का मामला

अब एमसी ने लिफ्ट-पार्किंग पर जताया हक, सरकार के समक्ष मेयर ने रखा अपना पक्ष

Sun, 02 Dec 2018 11:00 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 02 Dec 2018 11:00 AM IST
विज्ञापन
टाउनहाल के बाद लिफ्ट और पार्किंग का मामला

ऐतिहासिक टाउनहाल भवन के बाद अब लिफ्ट और टुटीकंडी में बनी शहर की सबसे बड़ी पार्किंग का मामला भी सरकार तक पहुंच गया है। नगर निगम ने पुख्ता प्रमाण देते हुए इन दोनों पर अपना हक जता दिया है।

विज्ञापन


महापौर कुसुम सदरेट की इन दोनों मामलों पर अतिरिक्त मुख्य सचिव राम सुभग से चर्चा हुई है। मेयर ने बताया कि एनओसी में साफ लिखा है कि काम पूरा होने के बाद इनमें एमसी की हिस्सेदारी होगी।
विज्ञापन


वहीं, अब सदन से सहमति बनने के बाद बाकायदा इसका प्रस्ताव सरकार को भेजा जा रहा है। इसमें लिफ्ट और टुटीकंडी पार्किंग में नगर निगम हिस्सेदारी मांगने जा रहा है। लिफ्ट की आय में जहां निगम का 30 फीसदी शेयर बनता है वहीं टुटीकंडी पार्किंग को भी तैयार होने के बाद नगर निगम को हैंडओवर किया जाना था। इन दोनों का काम शुरू करने से पहले पर्यटन विभाग ने लिखित में एनओसी के लिए आवेदन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी आवेदन में इसका जिक्र भी किया गया है। लेकिन काम पूरा होने के बाद पर्यटन विभाग ने ऐसा नहीं किया। उद्घाटन से ठीक पहले मेयर ने अतिरिक्त मुख्य सचिव से मुलाकात कर इन्हीं शर्तों पर चर्चा की है।


लिफ्ट और पार्किंग से होगी करोड़ों की कमाई
लिफ्ट में 30 फीसदी शेयर मिलने से जहां एमसी को करोड़ों की आय होगी वहीं, पार्किंग में शेयर मिलने से भी काफी कमाई होगी। यह पार्किंग शहर की सबसे बड़ी पार्किंग है। आने वाले दिनों में पर्यटन और नगर निगम बैठक कर तय करेंगे कि पार्किंग के कितने फ्लोर किसे मिलेंगे।

एनओसी में दी गई शर्तों के मुताबिक नगर निगम अपना हक लेगा। लिफ्ट और पार्किंग से शेयरिंग ली जाएगी। - कुसुम सदरेट, महापौर नगर निगम शिमला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed