फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   नए साल से पहले बदली जाएंगी खराब हो चुकी लाइटें

नए साल से पहले राजधानी में लगेंगी 500 नई स्ट्रीट लाइटें

Thu, 01 Nov 2018 11:53 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 01 Nov 2018 11:53 AM IST
विज्ञापन
नए साल से पहले बदली जाएंगी खराब हो चुकी लाइटें

शहर के विभिन्न वार्डों में खराब हो चुकी स्ट्रीट लाइटें नए साल से पहले बदल दी जाएंगी। इसके अलावा जिन वार्डों में नई लाइटें लगनी हैं, वहां इन्हें लगाने का काम अगले दो माह में पूरा कर लिया जाएगा। निगम प्रशासन शहरभर में पांच सौ नई लाइटें लगाने जा रहा है।

विज्ञापन


नगर निगम में बुधवार को संयुक्त आयुक्त विकास सूद की अध्यक्षता में एक बैठक हुई जिसमें निगम के छह पार्षदों ने हिस्सा लिया। बैठक में स्ट्रीट लाइटें लगाने वाली ईएसएल कंपनी के प्रतिनिधियों ने भी हिस्सा लिया। इस दौरान निगम ने अपनी शर्तें कंपनी के प्रतिनिधियों के सामने रखी।
विज्ञापन


कंपनी ने भी अपनी शर्तें और औपचारिकताएं निगम को बताईं। पार्षद शैली शर्मा ने कहा कि वार्ड में पोल तो लग गए लेकिन लाइटें आठ महीने से नहीं लगी हैं। बाकी पार्षदों ने भी यही समस्या उठाई। निगम प्रशासन ने कहा कि एक तो लाइटें खराब होने पर तुरंत बदली जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरा जो काम शुरू किया गया है, वहां तुरंत लाइटें लग जानी चाहिए। हालांकि, अभी कंपनी के साथ निगम ने समझौता नहीं किया है। लेकिन निगम का दावा है कि समझौता होने के एक माह के भीतर ही शहर की सभी खराब लाइटें बदल दी जाएंगी।


मेयर कुुसुम सदरेट ने कहा कि संयुक्त आयुक्त और पार्षदों की कंपनी के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई है। निगम ने पांच सौ नई लाइटों की मांग की है। इनमें 150 नए पोल पर लाइटें लगनी हैं जबकि बाकी खराब लाइटें बदलनी है। लोगों को जल्द सुविधा देने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed