{"_id":"59a99a1b4f1c1b17278b4d03","slug":"41504287259-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईएसबीटी क्रॉसिंग पर गिरा ल्हासा, जाम में फंसे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईएसबीटी क्रॉसिंग पर गिरा ल्हासा, जाम में फंसे वाहन
Updated Fri, 01 Sep 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला।
आईएसबीटी क्रॉसिंग के पास ल्हासा गिरने से परेशानियां बढ़ गई हैं। शुक्रवार दोपहर बाद पहाड़ी से गिरे मलबे के कारण यातायात अवरुद्ध हो गया। कच्ची घाटी, चक्कर क्रॉसिंग और 103 तक वाहनों की कतारें लग गईं। यात्रियों को बस से उतरकर पैदल ही सफर करना पड़ा। करीब एक घंटे बाद लोक निर्माण विभाग ने जेसीबी लगाकर मार्ग को बहाल किया। पहाड़ी से मलबा गिरने का खतरा बरकरार है। और बारिश हुई तो कभी भी मार्ग बंद हो सकता है।
आधी से अधिक सड़क पर मलबा आने के कारण चंडीगढ़ की ओर से और आईएसबीटी के साथ ही पुराने बस अड्डे की ओर से आने जाने वाले वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इससे वाहन चालकों और यात्रियों को काफी परेशानी हुई। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने यातायात को बहाल करने के लिए वाहनों को क्रॉस करवाने का काम जरूर किया, मगर आईएसबीटी, चक्कर क्रॉसिंग कच्ची घाटी और 103 तक वाहनों की लंबी कतारें लगती रहीं। वीरवार शाम से हो रही बारिश के कारण पहाड़ी से टनों के हिसाब से मलबा सड़क पर आ गया है। सड़क पर पत्थर, चट्टानें और बोर्ड आदि आ गिरे, वहीं ट्रैफिक लाइट्स भी इसकी चपेट में आई है। ल्हासा गिरने के बाद अब और बारिश होने की स्थिति में यहां कभी भी पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा गिर सकता है।
....
चंडीगढ़ की ओर जाने वाली बसें प्रभावित
ल्हासा गिरने के कारण लगे जाम से बसों की सवारियों को पैदल ही गंतव्य तक जाना पड़ा। ओल्ड बस अड्डा से आईएसबीटी के लिए भी बस सेवा कई घंटों तक प्रभावित रही। आईएसबीटी से चंडीगढ़, लोअर हिमाचल की ओर आने जाने वाली बसों की आवाजाही भी प्रभावित हुई।
विज्ञापन
पक्ष लोक निर्माण विभाग
000