{"_id":"593af5524f1c1bea778b4615","slug":"41497036114-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुगनपुर हादस में पीडब्लूआई-गेटमेन सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुगनपुर हादस में पीडब्लूआई-गेटमेन सस्पेंड
Updated Sat, 10 Jun 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुगनपुर हादस में पीडब्लूआई-गैटमेन सस्पेंड
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर। दुगनपुर रेलवे क्रासिंग पर गेटमेन की लापरवाही से हुए हादसे में कार्रवाई का डंडा भी चल गया है। मामले में गेटमेन व पीडब्लूआई को सस्पेंड कर दिया गया है। वहीं गेटमेन की सेवा समाप्ति की कार्रवाई की भी तैयारी की जा रही है। आरपीएफ ने भी घटना में अज्ञात ट्रैक्टर-ट्राली चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में ले लिया है।
शुक्रवार को दुगनपुर रेलवे क्रासिंग पर गेटमेन की लापरवाही के चलते एक ट्रैक्टर-ट्राली दूरंतो एक्सप्रेस की चपेट में आ गई। हादसा और भी बड़ा हो सकता था और एक बार फिर राज्यरानी एक्स्प्रेस डिरेलमेंट जैसी घटना हो सकती थी। यदि ट्रेन के चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगा लिए होते तो शायद एक बड़ा हादसा होता लेकिन, यह चालक की सूझबूझ से टल गया। घटना में गेटमेन व पीडब्लूआई पर कार्रवाई की गाज गिर गई है। घटना में गेटमेन की घोर लापरवाही सामने आई है क्योंकि, उसने ट्रेन का सिग्नल होते हुए भी अपने परिचित ट्रैक्टर-ट्राली चालक के लिए क्रासिंग का बैरियर उठा दिया। इसी दौरान ट्रेन आने पर हड़बड़ाहट में उसने क्रासिंग बंद की जिससे घटना हुई। मामले में गेटमेन को सस्पेंड कर सख्त से सख्त विभागीय कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। जिसमें गेटमेन की सेवा समाप्त भी की जा सकती है। क्योंकि उसकी लापरवाही ट्रेन में सवार हजारों यात्रियों की जिंदगी पर भारी पड़ सकती थी। वहीं पीडब्लूआई आरके शर्मा को भी सस्पेंड कर दिया गया है। घटना में आरपीएफ ने अज्ञात ट्रैक्टर-ट्राली चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ट्रैक्टर-ट्राली को जब्त कर लिया है।
----
बयान-
गेटमेन व पीडब्लूआई को सस्पेंड कर दिया गया है। गेटमेन की घोर लापरवाही है और इसके लिए उसके खिलाफ सख्त से सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी। गेटमेन की सेवा समाप्त की कार्रवाई भी की जा सकती है। -एके सिंघल, डीआरएम