फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   40 transfer in forest depatment in himachal.

वन विभाग में भारी फेरबदल, बड़े अफसर भी बदले

Sat, 18 Apr 2015 10:23 PM IST
Updated Sat, 18 Apr 2015 10:23 PM IST
विज्ञापन
40 transfer in forest depatment in himachal.

वन विभाग में बडा फेरबदल किया गया है। सरकार ने शनिवार शाम ही इस बारे में अधिसूचना जारी की है। इसमें भारतीय वन सेवा के 10 अधिकारी शामिल है। वहीं, डीएफओ स्तर के 30 अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इनमें हमीरपुर के सीसीएफ एआरएन रैड्डी को सीसीएफ वाईल्ड लाईफ शिमला नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन


शिमला में तैनात सीसीएफ (इकोटुरिज्म) राजीव कुमार को शिमला में ही सीसीएफ (सॉयल व आईटी) में तैनाती दी गई है। इसी पद पर तैनात जीआर साहिबी को सीसीएफ इकोटूरिज्म बनाया गया है। आईएफएस अधिकारी अनिल ठाकुर को सीएफ (एमआईएस) से बदलकर सीएफ, एफटीएल चॉयल तैनात किया गया है। चॉयल में तैनात सीएफएफटीएल ओपी सोलंकी को हमीरपुर वृत में अरण्यपाल बदला गया है।
विज्ञापन


1999 बैच के आईएफएस अधिकारी पुष्पेंद्र राणा को स्टडी लीव से लौटने पर इको सिस्टम क्लाइमेट प्रुफिंग प्रोजेक्ट कांगडा में तैनाती दी गई है। रेणुका के डीएफओ आरएल नेगी को इसी पद पर पांवटा भेजा गया है। चंबा में वाईल्ड लाईफ के डीएफओ के पद पर तैनात कृपा शंकर को कुल्लू के शमशी डीएफओ, जीएचएमपी के पद पर स्थानातंरित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इनके भी हुए तबादले

40 transfer in forest depatment in himachal.

पांवटा के डीएफओ निशांत मंडोतरा को इसी पद पर नाहन वनमंडल पर तैनात किया गया है। एचपीएफएस फतेहपुर में डीएम के पद पर तैनात एलसी पटियाल को डीडब्लयूडीओ धर्मशाला स्थानातंरित किया गया है। डीएफओ आनी आरके भल्ला को बिलासपुर में डीएफओ फलाइंग स्कॉट तैनात किया गया है। नाहन के डीएफओ अंजनी कुमार अब रेणुका जी के डीएफओ होंगे।

एचपीएसएफडीसी मंडी के डीएम वीके अग्रवाल को आनी का डीएफओ लगाया गया है। डीएफओ नुरपूर संजय सेन को वीके अग्रवाल के पद पर स्थानातंरित किया गया है। डल्हौजी के डीएफओ आरसी गोमा को डीएफओ हमीरपुर तैनात किया गया है। डीएफओ हैडक्वार्टर इंद्र कुमार को वन निगम के शिमला कार्यालय में डीएम (मार्केटिंग) के पद पर तैनाती दी गई है।

बिलासपुर में डीएफओ फलाइंग स्कॉड सुशील कुमार को वाईल्ड लाईफ में डीएफओ हैडक्वार्टर शिमला में तैनात किया गया है। धर्मशाला के डीएफओ (आरपीडी) राकेश कटोच को डीएफओ डल्हौजी तैनाती दी गई है। चौपाल के डीएफओ जंगवीर सिंह अब वन निगम सावडा में डीएम होगे । डीएफओ हैडक्वार्टर तिलक राज शर्मा को नाहन से कुल्लू में डीएफओ (वाईल्ड लाईफ) तैनाती दी गई है।

ये अफसर भी बदले गए

40 transfer in forest depatment in himachal.

सावड़ा के डीएम चमन लाल को डीएफओ चौपाल भेजा गया है। डीडब्लयूडीओ रामपुर कमल भारती को फतेहपुर में डीएम के पद पर स्थानातंरित किया गया है। चॉयल में एफटीआई के संयुक्त निदेशक राजकुमार को डीएफओ करसोग लगाया गया है। डीडब्लयूडीओ धर्मशाला प्रभुराम को डीएफओ हैडक्वार्टर कुल्लू में  तैनाती दी गई है। एसीएफ शिमला धनवंत सिंह को डीएफओ (सॉयल) शिमला भेजा गया है।


सतपाल धीमान को सीसीएफ (जैव विविधता) से पीसीसीएफ वाईल्ड लाईफ कार्यालय में डीएफओ मुख्यालय तैनात किया गया है। एससीएफ मंडी अश्वनी कुमार शर्मा को सुदंरनगर में डीएम के पद पर तैनाती दी गई है। बिलासपुर के एसीएफ पवनवीर चंदेल को डीडब्लयूडीओ रामपुर लगाया गया है। वहीं रामपुर के एसीएफ चंद्रभूषण को डीएम धर्मशाला भेजा गया है। नाहन में एसीएफ के पद पर तैनात प्रदीप कुमार शर्मा को डीएम (एचएसडी) बद्दी स्थानातंरित किया गया है।

शिमला से एसीएफ सॉयल दिनेश कुमार को डीएफओ पब्लिसिटी शिमला में तैनाती दी गई है। स्वां प्रोजेक्ट ऊना के उपनिदेशक हरजीत सिंह को डीएफओ नुरपूर, एडब्लयूडीओ कुल्लू एचएस पाल को डीएफओ हैडक्वार्टर नाहन, उपनिदेशक एफटीआई चमन लाल को बिलासपुर में डीएफओ फलाइंग स्कॉड, स्वां प्रोजक्ट अंब के उपनिदेशक संजय धीमान को डीएफओ (वाईल्ड लाईफ) चंबा, एसीएफ पार्वती से एसएस कश्यप को एससीएफ हैडक्वार्टर मंडी व हमीरपुर में तैनात बलदेव राज को एसीएफ पब्लिसिटी शिमला लगाया है।
अतिरिक्त मुख्‍य सचिव तरुण श्रीधर, वन एवं पर्यावरण की ओर से ये आदेश जारी किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed