फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   4 IaS and one HAS officer transferred in Himachal

हिमाचल में 4 आईएएस और एक एचएएस अधिकारी का तबादला

Thu, 22 Nov 2018 07:17 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 22 Nov 2018 07:17 PM IST
विज्ञापन
4 IaS and one HAS officer transferred in Himachal

हिमाचल सरकार ने चार आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। राज्य परिवहन विभाग के निदेशक और श्रमायुक्त का कार्यभार देख रहे बलबीर चंद बडालिया को हिमाचल प्रदेश खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम के प्रबंध निदेशक के पद पर बदला गया है।

विज्ञापन


खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम के प्रबंध निदेशक डॉ. एसएस गुलेरिया को श्रमायुक्त एवं निदेशक रोजगार की तैनाती दी गई है। उनके पास एचपीएसआईडीसी और हिमाचल प्रदेश जीआईसी का भी अतिरिक्त कार्यभार रहेगा।
विज्ञापन


एचपीएसआईडीसी और हिमाचल प्रदेश जीआईसी के सेवानिवृत्त कैप्टन जेएम पठानिया को निदेशक परिवहन नियुक्त किया गया है। विशेष सचिव वित्त आबिद हुसैन सादिक को विशेष सचिव उद्योग के पद पर बदला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य सचिव बीके अग्रवाल ने वीरवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार एवं एचएएस अधिकारी कृष्ण कुमार शर्मा को भाषा एवं संस्कृति विभाग के निदेशक पद पर बदला गया है।


निदेशक भाषा, कला एवं संस्कृति राकेश कुमार कोरला को इस पद से रिलीव किया गया है। मिल्कफेड के प्रबंध निदेशक घनश्याम चंद को हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार पद पर नियुक्ति दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed