फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   4 arrested with 26 grams of chitta in Taradevi and Beulia

Shimla News: तारादेवी और ब्यूलिया में 26 ग्राम चिट्टे के साथ 4 गिरफ्तार

Mon, 19 Oct 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
4 arrested with 26 grams of chitta in Taradevi and Beulia
पुलिस के स्पेशल सेल ने सूचना पर की कार्रवाई
विज्ञापन

दोनों मामलों में पुलिस ने जांच शुरू की छानबीन
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस की स्पेशल सेल की टीम ने तारादेवी और ब्यूलिया बाईपास में दो अलग-अलग मामलों में 26 ग्राम चिट्टे के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

पहला मामला तारादेवी क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार 18 अक्तूबर को स्पेशल सेल शिमला की टीम को सूचना मिली कि क्षेत्र में एक कार में सवार युवकों के पास नशीला पदार्थ है। सूचना के आधार पर टीम ने तारादेवी में कार को रोककर उसकी तलाशी ली। इस दौरान कार से 20 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने कार सवार तीनों युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों में मनोज कुमार (20) निवासी चक्कर शिमला; लखविंद्र सिंह (36) निवासी तारादेवी शिमला एवं मूल निवासी होशियारपुर पंजाब और सौरव कश्यप (29) निवासी झालगी तारादेवी शिमला शामिल है।
विज्ञापन


पुलिस तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेशकर रिमांड प्राप्त करने के बाद नशा तस्करी से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच करेगी। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी नशीला पदार्थ कहां से लाए थे और इसे कहां ले जाने की फिराक में थे। दूसरा मामला छोटा शिमला थाना क्षेत्र के ब्यूलिया बाईपास का है। पुलिस के मुताबिक गुप्त सूचना के आधार पर ब्यूलिया बाईपास के पास एक कार को रोककर उसकी तलाशी ली गई। स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में ली तलाशी के दौरान कार की अगली यात्री सीट के नीचे रखे फुटमैट से छह ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने इस मामले में चमियाना निवासी सुरेंद्र (33) के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एएसपी मेहर पंवार ने बताया कि पुलिस दोनों मामलों में आरोपियों से पूछताछ और तकनीकी पहलुओं के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है। नशे के स्रोतों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। शिमला पुलिस नशा तस्करी के नेटवर्क को तोड़ने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article