डॉक्टरों को दीपावली का बड़ा तोहफा, होंगे मालामाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के डाक्टरों को सरकार ने सशर्त 4-9-14 टाइम स्केल जारी कर दिया गया है। कैबिनेट और वित्त महकमे से मंजूरी मिलने के बाद राज्य सरकार ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। टाइम स्केल जारी करने के साथ ही सरकार ने 9 और 14 साल की सेवाएं पूरी करने पर विभागीय परीक्षा पास करने के बाद ही वित्तीय लाभ देने का फैसला लिया है।
चार साल की सेवाएं पूरी होने पर बिना किसी परीक्षा के टाइम स्केल मिलेगा। टाइम स्केल जारी होने से डाक्टरों के मासिक वेतन में तीन से चार रुपये की बढ़ोतरी होगी। डाक्टरों को बीते दो साल का एरियर भी मिलेगा। सरकार ने डाक्टरों को उनकी एडहॉक या आरकेएस सेवाओं को शामिल कर फोर टायर (4-9-14) पे स्केल देने का फैसला लिया था।
800 डॉक्टर होंगे मालामाल
टाइम स्केल जारी होने से वर्तमान में करीब 800 डाक्टर लाभान्वित होंगे। चरणबद्ध तरीके से सभी डाक्टरों को यह लाभ मिलेगा। सरकार ने अगस्त 2013 से डाक्टरों को टाइम स्केल देना बंद कर दिया था। अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य विनीत चौधरी ने टाइम स्केल देने की अधिसूचना जारी होने की पुष्टि की है। अधिसूचना को पंचायत चुनाव की घोषणा होने से पहले ही जारी कर दिया गया है।
क्या है टाइम स्केल
कोई कर्मचारी अगर चार साल तक एक ही पद पर तैनात रहता है और उसे पदोन्नति नहीं मिलती है तो ऐसी स्थिति में टाइम स्केल के तहत एक इंक्रीमेंट (वित्तीय लाभ) मिलेगा। इसी तरह नौ साल और चौदह साल के बाद भी यह वित्तीय लाभ मिलेगा।
तकनीकी शिक्षा विभाग में पदोन्नति
शर्त जुड़ने से डाक्टरों में रोष
टाइम स्केल देने के लिए जारी की गई अधिसूचना में शर्त जोड़ने का मेडिकल आफिसर एसोसिएशन ने विरोध किया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष डा. संतलाल शर्मा ने बताया है कि अगर इस शर्त को हटाया नहीं गया तो दोबारा से हड़ताल पर जाने से भी गुरेज नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री से हुई वार्ता में कोई भी शर्त नहीं लगी थी। अफसरशाही ने अपनी मर्जी से शर्त जोड़ दी है। उन्होंने मुख्यमंत्री के आदेशानुसार ही फैसला लेने की मांग की है।
तकनीकी शिक्षा विभाग में आठ को पदोन्नति
वहीं, हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा विभाग में आठ कर्मचारियों को अधीक्षक ग्रेड-दो बनाया गया है। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शिमला में तैनात मधु चौहान को आईटीआई जुब्बल, सुंदरनगर के हेमराज को तकनीकी शिक्षा विभाग निदेशालय सुंदरनगर, हमीरपुर के करन सिंह को तकनीकी शिक्षा विभाग निदेशालय सुंदरनगर, तकनीकी शिक्षा विभाग निदेशालय सुंदरनगर के किरपाल सिंह को आईटीआई टिक्कर शिमला लगाया गया है।
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान धर्मशाला के राजीव अग्रवाल को राजकीय बहुतनीकी कालेज उदयपुर कैंप सुंदरनगर, राजकीय महिला बहुतकनीकी कॉलेज कंडाघाट के सुरेंद्र कुमार को आईटीआई नाहन, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सोलन के विशाल कुमार को डोडरा कवार आईटीआई, जबकि औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नाहन के जोगिंद्र सिंह को अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज प्रगतिनगर शिमला में अधीक्षक ग्रेड-दो लगाया है।