फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   3D shows will be shown in Bantony Castle Museum

Shimla News: बैंटनी कैसल संग्रहालय में दिखाए जाएंगे थ्री डी शो

Fri, 15 Mar 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
3D shows will be shown in Bantony Castle Museum
शो देखने के लिए मिलेंगे खास तरह के चश्मे
विज्ञापन

प्रोजेक्शन के माध्यम से दिखाई जाएगी हिमाचल की संस्कृति
भारती शर्मा
शिमला। राजधानी के स्कैंडल प्वाइंट के नजदीक ऐतिहासिक भवन बैंटनी कैसल में बने संग्रहालय को अपग्रेड किया जाएगा। इसमें वर्चुअल रियलटी के जरिये हिमाचल की संस्कृति दिखाई जाएगी।

राज्य संग्रहालय की ओर से शिमला घूमने आने वाले सैलानियों और स्थानीय लोगों की सुविधा को देखते हुए यह नई तकनीक जोड़ी जा रही है। इस शो को देखने के लिए प्रोजेक्शन के माध्यम से 3डी, 5डी और 7डी शो दिखाए जाएंगे। इसमें चश्मा पहनने वाले व्यक्ति को ऐसा लगेगा कि जो वीडियो उसे दिखाई जा रही है उसमें वह खुद मौजूद है। इसमें हिमाचल का इतिहास, कला और संस्कृति से संबंधित कई तरह की विडियो दिखाई जाएगी। बाहरी राज्यों और देशों से आने वाले सैलानी इन चीजों को देखने और हिमाचल का इतिहास जानने में रूचि रखते हैं। राज्य संग्रहालय के अध्यक्ष हरि चौहान ने बताया कि लोगों को हिमाचली संस्कृति से रूबरू करवाने के लिए इस शो को भी जोड़ा जा रहा है। इसे बैंटनी कैसल भवन के अंदर ही दिखाया जाएगा।
विज्ञापन



संग्रहालय में मिलती ये जानकारी
अभी तक बैंटनी कैसल में जो संग्रहालय बनाया है उसमें शिमला का पुराना इतिहास, महात्मा गांधी का शिमला दौरा, कांगड़ा कलम, चंबा थाल, कांगड़ी टोपी, शॉल और हिमाचल के स्मारकों को आकर्षक तरीके से प्रदर्शित किया है। इसमें प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री डॉ. वाईएस परमार की जीवनी, मालरोड का 1890, संजौली 1845, पीटरहॉफ 1865 और विलो बैंक का 1860 का इतिहास दर्शाया है। इसमें पर्यटकों के लिए हिमाचल से संबंधित क्राफ्ट भी उपलब्ध रहेगा। इसके अलावा यहां पर लाइट एंड साउंड शो भी दिखाया जाता है। इसका समय शाम 7:00 से 7:30 और 7:30 से 8:00 बजे तक रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



जल्द शुरू होगा कार्य
राज्य संग्रहालय के अध्यक्ष हरी चौहान ने बताया कि जल्द ही अपग्रेडेशन का कार्य शुरू किया जाएगा ताकि लोगों को इसकी सुविधा मिल सके। यह छोटे बच्चों से लेकर बड़ों के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेगा। बताया कि वर्चुअल रियलिटी शो शुरू होने के बाद संग्रहालय में प्रवेश के नियम भी बदले जाएंगेे।
-हरी चौहान, अध्यक्ष, राज्य संग्रहालय शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article