{"_id":"5e42429d8ebc3ee5cf02fa98","slug":"3700-pre-primary-schools-in-himachal-will-get-special-kit","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल के 3700 प्री प्राइमरी स्कूलों को विशेष किट, एनसीईआरटी ने लिया फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल के 3700 प्री प्राइमरी स्कूलों को विशेष किट, एनसीईआरटी ने लिया फैसला
Tue, 11 Feb 2020 11:29 AM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 11 Feb 2020 11:29 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल के सरकारी स्कूलों में खुले 3700 प्री प्राइमरी स्कूलों को अप्रैल में विशेष किट दी जाएगी। एनसीईआरटी के माध्यम से पहली बार नर्सरी और केजी में दाखिला लेने वाले बच्चों को क्लास रूम में आकर्षित करने के लिए यह पहल की जा रही है। 12 हजार रुपये की इस किट में पोस्टर, बैनर, हिंदी-अंग्रेजी के अक्षरों और गिनती के ब्लॉक, पेंटिंग ब्रश, शू-ब्रश और कठपुतली जैसी चीजें शामिल की गई हैं।
विज्ञापन
वर्तमान में सूबे के 3700 से अधिक स्कूलों में चल रही प्री प्राइमरी कक्षाओं में 47 हजार से ज्यादा बच्चे पढ़ रहे हैं। निजी स्कूलों का मुकाबला करने के लिए एनसीईआरटी विभिन्न कंपनियों के माध्यम से इस किट की खरीद कर रहा है।
विज्ञापन
हिमाचल को अप्रैल में यह किट मिलना संभावित है। समग्र शिक्षा अभियान के तहत यह खरीद की जा रही है। एनसीईआरटी से इंपैनल कंपनी को समग्र शिक्षा अभियान के परियोजना निदेशालय ने सरकार से मंजूरी लेने के बाद सप्लाई का काम सौंपा है। इस विशेष किट के स्कूलों में पहुंचने के बाद नर्सरी और केजी में पढ़ने वाले बच्चों का स्कूलों के प्रति रुझान बढ़ेगा। बता दें कि प्री प्राइमरी स्कूलों को संवारने के लिए केंद्र सरकार ने बीते साल ही हिमाचल को प्रति स्कूल 60 हजार रुपये का बजट दिया है। इस बजट से स्कूलों को छोटे बच्चों के लिहाज से और आकर्षक बनाया जाएगा। बच्चों के बैठने के लिए फर्नीचर भी दिया जाएगा।
विज्ञापन