फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   37 thousand students fail in math examination in class X in himachal

दसवीं कक्षा में गणित की परीक्षा में फेल हो गए 37 हजार विद्यार्थी

Tue, 25 Jun 2019 11:15 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 25 Jun 2019 11:15 AM IST
विज्ञापन
37 thousand students fail in math examination in class X in himachal
प्रतीकात्मक तस्वीर

स्कूल शिक्षा बोर्ड की दसवीं परीक्षा में गणित विषय में 37 हजार से अधिक विद्यार्थी फेल हुए हैं। गणित विषय का परिणाम सबसे खराब रहा है। यह सबसे कम 65.13 प्रतिशत रहा है। अंग्रेजी और विज्ञान में भी विद्यार्थी कुछ खास नहीं कर सके हैं।

विज्ञापन


इंग्लिश का बोर्ड परीक्षा परिणाम 76.91 प्रतिशत और साइंस का 74.31 प्रतिशत रहा है। शिक्षा विभाग के आंकड़ों के अनुसार 106034 विद्यार्थियों ने दसवीं की हिसाब की बोर्ड परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्रों में बैठना था।
विज्ञापन


1200 विद्यार्थियों की गैर मौजूदगी होने के कारण परीक्षा केंद्रों में  104834 विद्यार्थियों ने ही गणित की परीक्षा दी थी। इसमें से मात्र 68276 विद्यार्थी गणित की परीक्षा पास कर पाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षकों को जारी किए हैं सख्त निर्देश : कमलेश

37758 विद्यार्थी गणित की परीक्षा में फेल हो गए। इंलिग्श की परीक्षा में 104845 छात्र-छात्राएं बैठे। 25426 विद्यार्थी इंग्लिश की परीक्षा उत्तीर्ण नहीं कर पाए। 80632 विद्यार्थी ने ही परीक्षा को उत्तीर्ण किया।

विज्ञान विषय की परीक्षा में 1178 विद्यार्थी पेपर देने नहीं पहुंचे। 104880 विद्यार्थियों ने यह परीक्षा दी। जिसमें से 28124 विद्यार्थी साइंस की परीक्षा पास करने में नाकाम रहे और 77934 छात्र-छात्राएं ही इस परीक्षा में पास हुए हैं। 

कार्यकारी उच्च शिक्षा उपनिदेशक कमलेश कुमारी ने कहा कि सभी स्कूलों के शिक्षकों को निदेशालय की ओर से सख्त निर्देश जारी कर दिए गए हैं। शिक्षकों को मेहनत कर कमजोर विद्यार्थियों की अतिरिक्त कक्षा भी लेने के लिए कहा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed