Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   36 Hotels on Forest land in Manali Himachal Plradesh

वन भूमि पर निकले मनाली के 36 होटल, एनजीटी में पेश होगी रिपोर्ट

Wed, 08 Aug 2018 01:02 PM IST
रोशन ठाकुर, अमर उजाला, कुल्लू
रोशन ठाकुर, अमर उजाला, कुल्लू Updated Wed, 08 Aug 2018 01:02 PM IST
विज्ञापन
36 Hotels on Forest land in Manali Himachal Plradesh
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल

एनजीटी के आदेश पर पर्यटन नगरी मनाली के होटलों की जांच में 36 होटल अवैध पाए गए हैं। उक्त होटल निशानदेही के दौरान सरकारी वन भूमि पर बनाए पाए गए। होटलों के निरीक्षण के साथ अब निशानदेही का काम भी शुरू हो गया है। कड़ी सुरक्षा के बीच हथियारों से लैस पुलिस जवानों की निगरानी में मनाली के होटलों की जांच और निशानदेही की जा रही है।

विज्ञापन


नौ सितंबर तक जिला प्रशासन कुल्लू को 650 होटलों  और होम स्टे की जांच रिपोर्ट प्रदेश सरकार के माध्यम से एनजीटी में पेश की जानी है, लेकिन घाटी में लगातार बारिश इस काम में बाधा बन रही है। अभी तक मनाली के 315 होटलों की जांच ही हो पाई है। इसमें 165 होटलों में कई खामियां सामने आई हैं। 
विज्ञापन


होटलों व होमस्टे में रोजाना एक साथ दो से तीन टीमों के दबिश से मनाली में हड़कंप मचा है। एनजीटी की अगली सुनवाई नौ सितंबर को दिल्ली में होनी है। ऐसे में जांच को गति देने के लिए गठित तीनों टीमें अपने-अपने स्तर पर निरीक्षण को पहुंच रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


315 होटलों में 165 होटलों में खामियां पाई गई हैं। इसमें 36 होटलों मालिकों पर सरकारी जमीन पर अतिक्रमण करने का आरोप है। शेष 139 होटलों में पर्यटन विभाग, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, आईपीएच तथा टीसीपी के नियमों की अनदेखी की गई है।


कई होटलों बिना अनुमति के ही चल रहे हैं। ज्यादातर होटलों ने पर्यटन विभाग से पांच से 10 कमरों के चलाने की एनओसी ली है और जांच में कमरों की संख्या 15 से 22 तक पाई जा रही है। 

मनाली में लगभग 50 फीसदी होटलों की जांच पूरी कर दी है। इससे पहले 121 होटलों की जांच रिपोर्ट एनजीटी को सौंपी गई है। - अक्षय सूद, एडीएम कुल्लू

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed